बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को मिला गैरी कर्स्टन का साथ
28 साल बाद भारत को वर्ल्डकप जिताने वाले पूर्व कोच गैरी कर्स्टन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सलाहकार के तौर पर काम करेंगे. कर्स्टन का काम बांग्लादेशी की टीम के लिए नए कोच की तलाश करना है.
नई दिल्ली: 28 साल बाद भारत को वर्ल्डकप जिताने वाले पूर्व कोच गैरी कर्स्टन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सलाहकार के तौर पर काम करेंगे. कर्स्टन का काम बांग्लादेशी की टीम के लिए नए कोच की तलाश करना है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष निजामउद्दिन चौधरी ने बताया कि, 'गैरी कर्स्टन बांग्लादेश क्रिकेट के साथ जुड़ रहे हैं. कर्स्टन हमारे लिए नए कोच की तलाश करेंगे. कर्स्टन हमारे साथ कुछ दिनों के लिए ही रहेंगे.'
उन्होंने कहा, 'हमने कर्स्टन से वर्ल्डकप तक के लिए करार करना चाहा. कर्स्टन ने अपनी सहमती भी दे दी भी लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदलते हुए सिर्फ कोच के चुने जाने तक हमारे साथ बने रहने का फैसला किया है.'
कर्स्टन तीन दिन के लिए बांग्लादेश के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों के साथ कई सारी बैठक भी की. इसके बाद कर्स्टन ने टीम के टॉप खिलाड़ियों से भी मुलाकात की.
कर्स्टन ने मशरफे मुर्ताजा, मुसफिकुर रहीम और तमिम इकबाल के मुलाकात की. इस दौरान ने उन्होंने साल 2019 में होने वर्ल्डकप की तैयारी और योजनाओं के बारे में विचार विमर्श किया.
Source: IOCL
















