एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा को मिले टेस्ट टीम में मौका: सौरव गांगुली

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली चाहते हैं कि शॉर्टर फॉर्मेट स्पेशलिस्ट रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में भी मौका मिले.

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ जारी वनडे सीरीज़ के बाद टीम इंडिया के अपने सबसे मुश्किल दौरों में से एक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहल टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में से एक सौरव गांगुली ने कहा है कि रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट में जगह मिलनी चाहिए.

शॉर्टर फॉर्मेट के उप-कप्तान रोहित शर्मा के समर्थन में आते हुए दादा ने कहा कि वो अब समय के साथ परिपक्व हुए हैं तो उनकी जगह टीम में बनती है.

एक न्यूज़ चैनल से खास बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, 'रोहित समय के साथ-साथ परिपक्व हुए हैं और मौका मिलने पर वह टेस्ट में भी अच्छा करेंगे. इसलिए उन्हें आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उन्हें टेस्ट टीम में भी मौका दिया जाना चाहिए.'

गांगुली कार्यक्रम के दौरान कहा, 'पिछले कुछ वर्षो में अगर हम रोहित का परफॉर्मेंस देखें, तो बतौर क्रिकेटर वह पहले से और ज्यादा बेहतर बल्लेबाज बना है. ऐसे में सिलेक्टर्स को उसे टेस्ट टीम में जगह देनी ही चाहिए.'

रोहित ने शॉर्टर फॉर्मेट में खुद को साबित किया है और हाल ही में उनकी ही कप्तानी में भारत ने एशिया कप का खिताब भी जीता है. भारतीय टीम को 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलनी है. जिसके लिए टीम का एलान होना अभी बाकी है.

2013 में भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले रोहित ने कुल 25 टेस्ट खेले हैं. जिसमें उन्होंने 40 के औसत से 1479 रन बनाए हैं. रोहित ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में शतक जमाए लेकिन इसके बाद वो अपने ऐसे प्रदर्शन को बरकरार रखने में नाकामयाब रहे थे.

इस साल ही दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी तीन टेस्ट मैचों में की सीरीज़ में से दो मैच खेलने वाले रोहित बल्ले से फ्लॉप हुए और कुल 78 रन ही बना सके थे. ऐसे में अब जब पृथ्वी शॉ भी ओपनिंग के प्रबल दावेदार बनकर सामने आए हैं तो दादा की बातों पर सलेक्टर्स कितना ध्यान देते हैं ये देखना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को...
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget