एक्सप्लोरर

मुश्ताक अली ट्रॉफी में चमके गंभीर और धवन

 


 


 


मुश्ताक अली ट्रॉफी में चमके गंभीर और धवन

मुंबई: ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर और शिखर धवन के अर्द्धशतक और युवा ऋषभ पंत की तूफानी पारी की मदद से उत्तर क्षेत्र ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अंतर क्षेत्रीय टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दक्षिण क्षेत्र को आठ विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरूआत की. 


 


उत्तर क्षेत्र के सामने 174 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था लेकिन गंभीर (51 गेंदों पर 81 रन) और धवन (38 गेंदों पर 50 रन) ने पहले विकेट के लिये 103 रन जोड़कर उसे अच्छी शुरूआत दिलायी. इसके बाद पंत ने केवल 19 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 33 रन बनाये जिससे उत्तर क्षेत्र ने 18.4 ओवर में दो विकेट पर 176 रन बनाकर जीत हासिल की. उसकी तरफ से पंत ने विजयी छक्का लगाया. 


 


गंभीर और धवन पर बड़ी पारी खेलने का दबाव था और इन दोनों ने फार्म में वापसी के अच्छे संकेत दिये. गंभीर ने अपनी पारी में 12 चौके लगाये जबकि धवन की पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल है. इससे पहले दक्षिण क्षेत्र ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पांच विकेट पर 173 रन बनाये. उसकी तरफ से रिकी भुई ने 37 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 50 रन बनाये. 


 


विजय शंकर ने 15 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. उनके अलावा मयंक अग्रवाल ने 32 और तन्मय अग्रवाल ने 25 रन का योगदान दिया. उत्तर क्षेत्र की तरफ से आशीष नेहरा और मयंक डागर ने दो-दो जबकि कप्तान हरभजन सिंह ने एक विकेट लिया.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget