एक्सप्लोरर

'पिच फिक्सिंग' के आरोप में बैन हो सकता है गाले स्टेडियम !

पिच फिक्सिंग के मामले में श्रीलंका के गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को एक साल के लिए बैन किया जा सकता है. अल जज़ीरा के द्वारा किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में यह बात सामने आई है कि मैच के परिणाम को बदलने के लिए गाले स्टेडियम के मुख्य क्यूरेटर ने पिच से छेड़छाड़ की थी.

नई दिल्ली: पिच फिक्सिंग के मामले में श्रीलंका के गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को एक साल के लिए बैन किया जा सकता है. अल जज़ीरा के द्वारा किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में यह बात सामने आई है कि मैच के परिणाम को बदलने के लिए गाले स्टेडियम के मुख्य क्यूरेटर ने पिच से छेड़छाड़ की थी.

इस आरोप के बाद अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर दबाव बनाया जा रहा है कि गाले में इस साल कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं कराया जाए.

श्रीलंका में खेले गए दो टेस्ट मैच पर फिक्सिंग का आरोप लग रहा है जिसमें साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया और पिछले साल भारत के खिलाफ खेला गया मैच था. इसके अलावा भारत दौरे पर आई इंग्लैंड-भारत टेस्ट पर भी पिच फिक्सिंग का आरोप लगा है.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने क्रिकबज़ को बताया कि, " स्टिंग ऑपरेशन में पिच फिक्सिंग की बात सामने आने से गाले स्टेडियम की छवि को बहुत नुकसान हुआ है ऐसे में इस साल गाले में होने वाले दो टेस्ट मैचों की मेजबानी पर लगा देना उचित रहेगा."

आपको बता दें कि स्टिंग में जिन मैचों पर सवाल उठाया जा रहा है वे भारत और श्रीलंका के बीच गाले में 26 से 29 जुलाई 2017 तक हुआ टेस्ट , भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में 16 से 20 मार्च 2017 तक हुआ टेस्ट और भारत तथा इंग्लैंड के बीच चेन्नई में 16 से 20 दिसंबर 2016 तक हुआ टेस्ट शामिल है.

गाले और चेन्नई में हुए टेस्ट में भारत ने जीत दर्ज की थी जबकि रांची में हुआ मैच बराबरी पर छूटा था. आरोप है कि फिक्सिंग करने वालों के कहने पर पिच (भारत बनाम श्रीलंका) में बदलाव की आशंका है. अन्य दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप हैं. हालांकि किसी भी तरह के गलत काम में किसी भारतीय खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है.

अल जजीरा के द्वारा जारी किए डाक्यूमेंट्री में मैच फिक्सिंग के आरोपी रॉबिन मौरिस को गाले के क्यूरेटर थरंगा इंडिका को अंडरकवर रिपोर्टर से मिलवाते हुए दिखाया गया है और वह फिक्सरों के अनुसार पिचों को बदलने का दावा करते दिख रहे हैं.

मौरिस को इस वीडियो में कथित तौर पर पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन रजा (सबसे कम उम्र के टेस्ट क्रिकेटर के विश्व रिकार्ड धारक) के साथ दिखाया गया है और वीडियो में कथित तौर पर मैदानकर्मियों के जरिये पिचों में बदलाव करने की अपनी क्षमता के बारे में बात कर रहे हैं.

एक अन्य कथित मैच फिक्सर अनील मुनावर को भी यह दावा करते हुए दिखाया गया है कि वह खेल के किसी निश्चित सत्र में हेरफेर कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: 14 साल का रिकॉर्ड मुंबई के खिलाफ, कोलकाता के लिए राह आसान; आज किसकी होगी जीत?
LIVE: 14 साल का रिकॉर्ड मुंबई के खिलाफ, कोलकाता के लिए राह आसान; आज किसकी होगी जीत?
IPL vs PSL: आईपीएल से ज्यादा पीएसएल में है 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड की प्राइज मनी? जानिए कितना मिलता है पैसा
IPL से ज्यादा PSL में है 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड की प्राइज मनी? जानिए कितना मिलता है पैसा
MI vs KKR: आज मुंबई और कोलकाता में भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन
आज मुंबई और कोलकाता में भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन
IPL 2026: 'कुत्ते को घी...', आखिर क्यों हरभजन सिंह को आया गुस्सा? खुलेआम कहे अपशब्द; जानें पूरा मामला
'कुत्ते को घी...', आखिर क्यों हरभजन सिंह को आया गुस्सा? खुलेआम कहे अपशब्द; जानें पूरा मामला

वीडियोज

शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस-उत्तर कोरिया की बढ़ी टेंशन!
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस की बढ़ी टेंशन!
Bihar Board Result: बांका की पुष्पांजलि ने 10वीं में 98.4% अंकों के साथ किया बिहार टॉप, बताया क्या बनने का है सपना?
बांका की पुष्पांजलि ने 10वीं में 98.4% अंकों के साथ किया बिहार टॉप, बताया क्या बनने का है सपना?
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
रील बनाते-बनाते आंटी पर गिर गया खौलती दाल का पतीला, सेकंडों में निकली सारी हीरोपंती, वीडियो वायरल
रील बनाते-बनाते आंटी पर गिर गया खौलती दाल का पतीला, सेकंडों में निकली सारी हीरोपंती, वीडियो वायरल
आंधी-बारिश या तूफान में नहीं होगा नुकसान, सरकार की इस स्कीम से मिलेगा पूरा मुआवजा
आंधी-बारिश या तूफान में नहीं होगा नुकसान, सरकार की इस स्कीम से मिलेगा पूरा मुआवजा
Embed widget