एक्सप्लोरर

Full Report Ind vs Aus 1st Test Day 3: बल्लेबाज़ों की जिम्मेदारी भरी पारियों से टीम इंडिया ने बनाई 166 रनों की बढ़त

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में बल्लेबाज़ों की जिम्मेदारी भरी पारियों से टीम इंडिया ने हासिल की 166 रनों की बढ़त.

पहली पारी के शतकवीर चेतेश्वर पुजारा(नाबाद 40) और कप्तान विराट(34) की सधी हुई पारियों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट खोकर 151 रन बना लिए हैं. एडिलेड ओवल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया की कुल बढ़त 166 रन हो गई है जबकि उसके 7 विकेट अब भी बाकी हैं.

टीम इंडिया ने तीसरे दिन अंतिम सेशन की शुरुआत 2 विकेट के नुकसान पर 86 रनों से की. जिसके बाद पुजारा और कोहली ने संयम बरतते हुए पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया. पुजारा ने कोहली के साथ तीसरे सत्र में 71 रनों की साझेदारी कर टीम को 147 के स्कोर तक पहुंचाया. लेकिन दिन का खेल खत्म होने से चंद ओवर पहले ही कप्तान विराट कोहली नाथन लायन की गेंद पर चकमा खा गए और अपना विकेट गंवा बैठे.

कप्तान कोहली ने 104 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 34 रन बनाए.

इसके बाद पुजारा और रहाणे ने कोई गलती नहीं की और दिन का खेल खत्म होने तक भारत को मजबूत स्थिती में बनाए रखा. तीसरे सत्र में मेहमान टीम ने 65 रन जोड़े.

इस पारी में आस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टॉर्क, जोस हेजलवुड और नाथन ल्योन ने एक-एक विकेट हासिल किया.

इससे पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी थी. इससे पहले तीसरे दिन चाय तक भारत ने 2 विकेट खोकर 86 रन बनाए थे.

आज अच्छी शुरुआत के बाद दोनों ओपनर्स के विकेट खेल के दूसरे सेशन में ही गिर गिए. जिसके बाद आज चाय से पहले विराट और पुजारा ने पारी को संभाले रखा था.

इससे पहले दिन के खेल में तीसरे दिन 191/7 से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के स्कोर से 59 रन पीछे थी. लेकिन कल अर्धशतक बनाकर अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे ट्रेविस हेड ने आज पहले स्टार्क के साथ मिलकर टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया. उन्होंने तीसरे दिन शनिवार को मिशेल स्टॉर्क (15) के साथ 27 रनों की साझेदारी कर टीम को 204 के स्कोर तक पहुंचाया था लेकिन इसी स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने स्टॉर्क को विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा मेजबान टीम को दिन का पहला झटका दिया.

इसके बाद पहली बार दिन की बारिश शुरु हुई और मैच कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. इसके बाद मैच फिर शुरु हुआ और हेड ने नाथन लायन के साथ पारी को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाज़ों ने फिर से साझेदारी बनाई और टीम को 235 रनों तक लेकर गए. नाथन लायन ने आतिशी अंदाज़ में दो चौके और एक छक्के के साथ 24 रन बनाए. लेकिन इसी स्कोर पर मोहम्मद शमी ने ट्रेविस हेड को रिषभ पंत के हाथों विकेटों के पीछे लपकवा दिया. ये शमी का मैच का पहला विकेट भी था.

इसके बाद अगली ही गेंद पर शमी ने हेज़लवुड को भी आउट कर ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी 235 रनों पर समेट दी. जिसकी मदद से भारत को पहली पारी के अपने 250 रनों के आधार पर 15 रनों की बढ़त मिली है.

भारत के लिए अश्विन और बुमराह ने 3-3 जबकि शमी और इशांत ने 2-2 विकेट चटकाए.

टीम इंडिया ने टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा की शतकीय पारी की मदद से पहली पारी में 250 रन बनाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs IRE 1st T20I Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा, ईशान किशन लौटे पवेलियन; आयरलैंड ने कसी कमर
LIVE: भारत का दूसरा विकेट गिरा, ईशान किशन लौटे पवेलियन; आयरलैंड ने कसी कमर
IND vs IRE T20: आयरलैंड ने टीम इंडिया के उड़ाए होश, प्रसिद्ध कृष्णा कभी नहीं भूलेंगे ऐसी पिटाई
आयरलैंड ने टीम इंडिया के उड़ाए होश, प्रसिद्ध कृष्णा कभी नहीं भूलेंगे ऐसी पिटाई
इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, लिस्ट में कई हैरान करने वाले नाम शामिल
इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, लिस्ट में कई हैरान करने वाले नाम शामिल
Jai Moondra Profile: राजस्थान के जय मूंदड़ा का डेब्यू, टीम इंडिया नहीं आयरलैंड से मिला मौका; दिलचस्प है इस 'भारतीय' क्रिकेटर की कहानी
राजस्थान के जय मूंदड़ा का डेब्यू, टीम इंडिया नहीं आयरलैंड से मिला मौका; दिलचस्प है कहानी

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Venezuela Earthquake: ऊपर मलबा, नीचे कराह रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म और फिर हुआ ये चमत्मकार
वेनेजुएला भूकंप: ऊपर मलबा, नीचे कराह रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म और फिर हुआ ये चमत्मकार
Ketan Agarwal Murder Case: सिया गोयल के भाई ने पुलिस को दिया बड़ा बयान, 'चेतन से प्रेम संबंध...'
केतन अग्रवाल मर्डर केस: सिया गोयल के भाई ने पुलिस को दिया बड़ा बयान, 'चेतन से प्रेम संबंध...'
वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका? श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय जवान, पहली बार सामने आए नाम, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिली जगह
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय जवान, पहली बार सामने आए नाम, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिली जगह
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
धुआंधार कमाई कर रही 'वेलकम टू द जंगल', 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती
वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती
Embed widget