एक्सप्लोरर

8वीं बार खेली जा रही CHAMPIONS TROPHY की पूरी कहानी

8वीं बार खेली जा रही CHAMPIONS TROPHY की पूरी कहानी

नई दिल्ली/लंदन: आईसीसी चम्पियंस ट्रॉफी 2017 का आज से आगाज़ होने जा रहा है. इस साल चैम्पिंस ट्रॉफी मेजबानी का जिम्मा इंग्लैंड को मिला है. जहां पर कुल 8 टीमें इस खिताब को अपने नाम करने के लिए जी-जान लगाएंगी. एक जून से 18 जून तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दो सेमीफाइनल और एक फाइनल सहित कुल 16 मैच खेले जाएंगे.


डिफेंडिंग चैम्पियन टीम इंडिया की पहली टक्कर 4 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होगी. जबकि आज पहला मुकाबला इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाना है. 


2013 में हुए पिछले संस्करण में खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय टीम खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारत ने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैचों में जीत हासिल कर अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दे दिया है.


इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें हिस्सा ले रही हैं. 


ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमों को रखा गया है. 


जबकि ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका, भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें शामिल हैं. दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी.


पिछले 19 सालों से खेले जा रहे टूर्नामेंट का पूरा गणित:


साल 1998 में शुरू हुआ आईसीसी का ये बड़ा टूर्नामेंट आठवीं बार खेला जा रहा है. 


इस खिताब को दो-दो बार भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने जीता है. 


जबकि एक-एक बार साउथ अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज़ की टीमें भी जीती हैं. 


8वीं बार खेली जा रही CHAMPIONS TROPHY की पूरी कहानी

इस टूर्नामेंट में बल्लेबाज़ों का बोलबाला रहा है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है वेस्टइंडीज़ के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का. गेल ने साल 2002 से 2013 के बीच 17 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 52 से ज्यादा की औसत से 791 रन बनाए हैं. लेकिन इस साल उनकी टीम इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाइ नहीं कर पाई है. इस वजह से इस साल वो अपना जौहर नहीं दिखा पाएंगे.


इस लिस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे सौरव गांगुली भी शामिल हैं. सौरव ने 1998 से 2004 के बीच 13 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 665 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत करीब 74 का रहा. सौरव सबसे ज्यादा रन बनाने वालो की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. 


आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में गेंदबाजों ने भी खूब रंग जमाया है. न्यूजीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ काइल मिल्स आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वालों में पहले नंबर पर हैं काइल मिल्स. 15 मैचों में मिल्स ने 28 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 4.29 का रहा है. 


चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात की जाए तो इस लिस्ट में तेज़ गेंदबाज़ जहीर खान 19वें पायदान पर हैं. ज़हीर ने साल 2000 से 2002 के बीच 9 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 15 विकेट चटकाएं हैं. उनका इकोनॉमी रेट 4.60 का रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget