एक्सप्लोरर

स्मिथ-लाबुशेन से ट्रेविस हेड और स्टार्क तक, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बताया भारत का अगला सुपर स्टार

Team India: एक कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों से पूछा गया कि भारतीय क्रिकेट का अगला सुपर स्टार कौन होगा? यहां जानें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने किसका नाम लिया.

Next Big Superstar of Indian Cricket: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई खिलाड़ियों का दबदबा रहा है. पिछले कई दशकों पर नजर डालें तो कुछ ऐसे ही खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हें टीम इंडिया का सुपर स्टार कहा जा सकता है. 80 के दशक में सुनील गावस्कर टीम इंडिया के सुपर स्टार थे. फिर कपिल देव आए और भारत को विश्व विजेता बनाया. मौजूदा वक्त में रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया का सुपर स्टार हैं, इस बीच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भारत के अगले सुपर स्टार को लेकर बात की है. 

एक कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों से पूछा गया कि भारतीय क्रिकेट का अगला सुपर स्टार कौन होगा? इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की राय दो खिलाड़ियों के बीच बंची दिखी. हालांकि, कई ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने सिर्फ एक ही क्रिकेटर का नाम लिया. 

सुनील गावस्कर और कपिल देव के बाद सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट की पहचान बनें. तेंदुलकर को सिर्फ भारतीय क्रिकेट का ही नहीं, बल्कि क्रिकेट का सुपर स्टार कहा जाने लगा था. सचिन के बाद अब विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया के सुपर स्टार बने. अब इन दोनों ने टी20 से संन्यास ले लिया और आने वाले दो या तीन सालों में इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ सकते हैं. 

ऐसे में भारतीय क्रिकेट यानी टीम इंडिया के अगले सुपर स्टार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मार्शन लाबुशेन और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने भारत के अगले सुपर स्टार को लेकर अपनी राय दी है. 

स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, नाथन ल्योन ने भारत के अगले सुपर स्टार पर यशस्वी जायसवाल का नाम लिया. वहीं कैमरून ग्रीन और ट्रेविस हेड ने शुभमन गिल का नाम लिया. इसके अलावा मार्नस लाबुशेन ने गिल और जायसवाल दोनों का नाम लिया. 

स्टीव स्मिथ- यशस्वी जायसवाल

मिचेल स्टार्क- यशस्वी जायसवाल

कैमरून ग्रीन- शुभमन गिल

एलेक्स कैरी- यशस्वी जायसवाल

जोश हेजलवुड- यशस्वी जायसवाल

नाथन ल्योन- यशस्वी जायसवाल

मार्नस लाबुशेन- शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल

ट्रेविस हेड- शुभमन गिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget