एक्सप्लोरर

टी20 वर्ल्ड कप के लिए फ्रेजर मैकगर्क और मैथ्यू शॉर्ट ऑस्ट्रेलियाई टीम में होंगे शामिल? सामने आई रिपोर्ट

T20 World Cup 2024: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान कर चुकी है. हालांकि, आईसीसी के नियम के मुताबिक, 25 मई तक सभी देश अपनी टीम में बदलाव कर सकते हैं.

T20 World Cup 2024, Jake Fraser McGurk: ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कम समय में ही काफी नाम बना लिया है. आईपीएल 2024 में मैकगर्क दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदों पर खरे उतरे और टीम को कई बार तूफानी शुरुआत दिलाई. हालांकि, उनकी टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर सकी. 

आईपीएल 2024 में कम से कम 100 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में जैक फ्रेजर मैकगर्क पहले नंबर पर हैं. मैकगर्क ने 9 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 234.04 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए. मैकगर्क ने इस सीजन में दो बार 15 गेंद में अर्धशतक लगाया. मैकगर्क के इस दमदार प्रदर्शन के बाद फैंस उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में खिलाने की मांग कर रहे हैं. 

इस बीच मैकगर्क से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेजर मैकगर्क ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ वेस्टइंडीज और यूएसए जाएंगे. हालांकि, वो ऑस्ट्रेलिया की मेन टीम का हिस्सा नहीं होंगे, बल्कि उनको रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जोड़ा गया है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, आक्रामक बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क और मैथ्यू शॉर्ट एक जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये ऑस्ट्रेलिया के रिजर्व खिलाड़ी होंगे. अभी तक मैकगर्क ने टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू नहीं किया है. हालांकि, वो दो वनडे खेल चुके हैं. 

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने सुझाव दिया था कि विश्व कप में एक रिजर्व साथ लेकर जाएंगे, लेकिन अब वे शॉर्ट के साथ फ्रेजर मैकगर्क को भी ले जा रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम बृहस्पतिवार को वेस्टइंडीज रवाना होगी. उसे त्रिनिदाद में 28 और 30 मई को नामीबिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलने हैं. हालांकि, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के बाद टीम से जुड़ेंगे.

यह भी पढ़ें.

IPL 2024 FINAL: चेन्नई में होगा फाइनल, टिकटों की बिक्री शुरू; जानें कितने का है सबसे सस्ता टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget