एक्सप्लोरर

'अनपढ़ लोग...', पाकिस्तानी दिग्गज ने अपने ही देश के पिच क्यूरेटर को लगाई लताड़; जानें क्यों दिया बड़ा बयान

Pitch Curator: पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने अपने ही देश के पिच क्यूरेटर्स को खरी खोटी सुना दी. उन्होंने कहा कि यहां लोगों को पिच से मतलब ही नहीं है.

Basit Ali On Pakistani Pitch Curator: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया ने 280 रनों से जीत दर्ज की. चेन्नई की पिच बैटिंग और बॉलिंग के लिहाज से काफी बैलेंस दिखाई दी. पिच पर तेज गेंदबाजों को भी मदद मिली और स्पिनर्स ने भी कमाल किया. वहीं बल्लेबाजों को भी बैटिंग करने में ज्यादा असहजता नहीं हुई. चेन्नई की इस बैलेंस पिच को देखकर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासिल अली ने अपने ही देश के पिच क्यूरेटर को लताड़ लगा दी. 

अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने बात करते हुए बताया कि कैसे पाकिस्तान के अंदर टेस्ट के लिए बेकार पिच बनाई जाती हैं.

बासित अली ने कहा, "बुमराह ने उस मैच में 5 विकेट, अश्विन ने 6 विकेट, जडेजा ने 5 विकेट, सिराज ने 2 विकेट और आकाश दीप ने 2 विकेट झटके. यह 20 विकेट का हिसाब है. गेंदबाजों ने सभी बॉक्स टिक किए. भारत ने 2 स्पिनर्स इस सोच के साथ खिलाए कि गेंद घूमेगा और ऐसा हुआ. इसलिए क्रेडिट पिच क्यूरेटर्स को जाता है, जिन्हें पता है कि कैसे टेस्ट मैच के लिए पिच बनाना है. हमारी तरह नहीं, मैं उस तरफ नहीं जाऊंगा लेकिन मैं गुस्से से भरा हूं."

बासित अली ने आगे कहा, "हमारे देश में कहा जाता है कि पिच की कोई अहमियत नहीं है. वह अनपढ़ लोग हैं. बोर्ड (पीसीबी) में वही हैं जिन्होंने गर्व से क्रिकेट खेला है. मुझे इसी बात पर गुस्सा आता है. आप बच्चों को क्या सिखा रहे हैं. सुनील गावस्कर और जावेद मियांदाद से पूछें तो अगर आप पिच को अच्छी तरह से पढ़ लें तो 50 फीसदी दिक्कत खत्म हो जाती है. 

कानपुर में खेला जाएगा दूसरा टेस्ट 

गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट कानपुर में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 27 सितंबर से होगी. इसके बाद दोनों टीमें 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी. 

 

ये भी पढ़ें...

Babar Azam: वाह! बाबर आजम के एड शूट ने उड़ाया गर्दा, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget