एक्सप्लोरर

Ajinkya Rahane Birthday: भारत से ज्यादा विदेशी जमीं पर चलता है रहाणे का बल्ला, जब मिली कप्तानी तब टीम इंडिया को दिलाई जीत

Ajinkya Rahane record: रहाणे का बल्ला टेस्ट क्रिकेट में भारतीय जमीं से ज्यादा विदेशी जमीं पर चलता है. उनके नाम टेस्ट में 12 शतक है, जिसमे से सिर्फ 4 शतक भारत में हैं जबकि 8 विदेशी जमीं पर जड़े हैं.

Happy Birthday Ajinkya Rahane: टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे का (Ajinkya Rahane Birthday) आज 34वां जन्मदिन है. ऐसे में फैंस से लेकर क्रिकेटर तक सभी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं. महाराष्ट्र के अश्वि-केडी गांव में जन्मे रहाणे मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेले. उन्होंने अपने क्रिकेट सफर की शुरुआत मुंबई के डोंबिवली से की. बाद में टीम इंडिया के अहम सदस्य बने और कई अहम मौकों पर जीत भी दिलाई. रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हराया था.

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते रहाणे को 2011 में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम में मौका मिला. उन्होंने चेस्टर ली स्ट्रीट में अपने पहले एक दिवसीय मुकाबले में बतौर सलामी बल्लेबाज 40 रन बनाए. हालांकि उन्हें टेस्ट डेब्यू के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ा. दिल्ली में मार्च 2013 में उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में रहाणे 2 पारियों में मात्र 8 रन ही बना पाए थे.

5 गेंदों पर जड़े 5 चौके
रहाणे की एक कहानी बहुत ही कम लोगों को पता होगी. वह जब 8 साल के थे तो उनसे करीब 3 गुना बड़े बॉलर ने उनके हेलमेट पर गेंद मार दी थी. गेंद इतनी तेज थी कि रहाणे वहीं पर रोने लगे थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और उसी गेंदबाज से फिर से गेंद डालने को कहा. अगली 5 गेंदों पर रहाणे ने लगातार 5 चौके जड़ दिए. रहाणे ने अंडर-15 और अंडर-19 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है. वह कराटे में ब्लैक बेल्ट भी जीत चुके हैं.

इंटरनेशनल करियर
रहाणे ने अपने करियर में अभी तक 82 टेस्ट मैच की 140 पारियों में 38.52 और करीब 50 के स्ट्राइक रेट से 4931 रन बनाए हैं. उन्होंने टेस्ट में 12 शतक और 25 अर्धशतक भी जड़े हैं. वहीं 90 वनडे में रहाणे ने 2962 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक और 3 शतक जड़े हैं. टी20 इंटरनेशनल में 20 मैचों में रहाणे ने 375 रन बनाए हैं.

विदेशी जमीं पर चलता है बल्ला
रहाणे (Ajinkya Rahane) का बल्ला टेस्ट क्रिकेट में भारतीय जमीं से ज्यादा विदेशी जमीं पर चलता है. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 12 शतक है, जिसमे से सिर्फ 4 शतक भारत में हैं जबकि 8 बार उन्होंने विदेशी जमीं पर शतक जड़े हैं. आईपीएल में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से अपना सफर शुरू किया. वह कोलकाता, दिल्ली, पुणे आदि टीम के लिए खेल चुके हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में उन्होंने 158 मुकाबलों में 4074 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें-

Shivam Anjum Love Story: मुस्लिम लड़की को दिल दे बैठे थे भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरें वायरल

IND vs SA 1st T20: केएल राहुल के साथ 23 साल का यह बल्लेबाज करेगा ओपनिंग, ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget