एक्सप्लोरर

भारतीय टेस्ट आलराउंडर रमेशचंद्र गंगाराम 'बापू' नाडकर्णी का हुआ निधन, लगातार डाले थे 21 मेडेन ओवर

नाडकर्णी ने 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडेन ओवर गेंदबाजी की थी. उन्होंने उस मैच में कुल 32 ओवर फेंके थे, जिसमें से 27 ओवर मेडेन थे.

एक टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडेन ओवर डालने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले पूर्व भारतीय टेस्ट आलराउंडर रमेशचंद्र गंगाराम 'बापू' नाडकर्णी के निधन पर क्रिकेट जगत ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है. नाडकर्णी बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर थे. उन्होंने 1955 से लेकर 1968 तक भारत के लिए 41 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 1414 रन बनाने के अलावा 88 विकेट भी हासिल किए थे. नाडकर्णी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था. अबतक के सबसे किफायती गेंदबाज रहे नाडकर्णी ने अपने टेस्ट करियर में 9165 गेंदें फेंकी, जिसमें उन्होंने केवल 2559 रन ही खर्च किए थे. नाडकर्णी ने 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडेन ओवर गेंदबाजी की थी. उन्होंने उस मैच में कुल 32 ओवर फेंके थे, जिसमें से 27 ओवर मेडेन थे. उन्होंने इन 32 ओवरों में केवल पांच रन ही दिए थे. उन्हें हालांकि कोई विकेट नहीं मिला था. नाडकर्णी के निधन पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से लेकर क्रिकेटर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर सहित कई क्रिकेटरों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. वेंकैया ने नाडकर्णी निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "शानदार क्रिकेटर और आलराउंडर बापू नाडकर्णी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं. चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडेन ओवर फेंकने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. मेरी संवदेनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति है." सुनील गावस्कर ने कहा, "कई दौरों में सहायक प्रबंधक के रूप में साथ आए. वह बहुत ही प्रोत्साहित करने वाले थे. उनका प्रिय वाक्य था 'छोड़ो मत'. वह ²ढ़ क्रिकेटर थे, जिन्होंने तब खेला जब दस्ताने और थाई पैड अच्छे नहीं होते थे, गेंद लगने से बचाने के लिए सुरक्षा उपकरण नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद वह 'छोड़ो मत पर विश्वास करते थे.' सचिन ने लिखा, "बापू नाडकर्णी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. मैं उनके लगातार 21 मेडेन ओवर कराने के रिकॉर्ड को सुनकर बड़ा हुआ. मेरी संवदेनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति है." बीसीसीआई ने ट्विटर पर उनकी पोस्ट करते हुए लिखा, "बीसीसीआई बापू नाडकर्णी के निधन पर शोक व्यक्त करता है." उनके अलावा, मोहम्म्मद कैफ, रविचंद्रन अश्विन, रवि शास्त्री, अनिल कुंबले और वीवीएस लक्ष्मण ने भी नाडकर्णी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, "क्रिकेट जगत के रत्न, ऑलराउंडर नाडकर्णी ने कल दुनिया को अलविदा कह दिया. आपने टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडेन ओवर फेंकने का जो वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया, उसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया. आपके बिना क्रिकेट जगत स्वयं को सदैव अधूरा महसूस करेगा. विनम्र श्रद्धांजलि."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक
पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे, वीडियो वायरल
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget