एक्सप्लोरर

पीटरसन का दावा- इस वजह से बढ़ सकता है कई क्रिकेट खिलाड़ियों का करियर

कोरोना वायरस की वजह से जुलाई तक क्रिकेट के शुरू होने की कोई संभावना नहीं है. अभी तक सभी देशों ने खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करने की इजाजत भी नहीं दी है.

कोरोना वायरस की वजह से पिछले करीब तीन महीनों से इंटरनेशनल लेवल पर क्रिकेट का आयोजन नहीं हो रहा है. अधिकतर देशों में लॉकडाउन की पाबंदियों के चलते क्रिकेटर्स घरों में ही कैद है. हालांकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को लगता है कि इस मजबूरी के ब्रेक के कारण कुछ खिलाड़ियों का करियर बढ़ सकता है. बता दें कि 13 मार्च को आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला गया था.

पीटरसन ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, "मुझे लगता है कि इस मजबूरी के ब्रेक के कारण न जाने कितने महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के करियर बढ़ गए हैं. दबाव से मानसिक छुट्टी उन्हें खेल से दोबारा प्यार करने में उनकी मदद करेगी और यह देखना दिलचस्प होगा."

खेल को पटरी पर लाने की कोशिशें शुरू

करीब तीन महीने के ब्रेक के बाद कुछ देशों में खेल को पटरी पर लाने की कोशिशें शुरू कर दी है. इस पहल में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड सबसे आगे है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पिछले हफ्ते से ही अपने गेंदबाजों को मैदान पर प्रैक्टिस करने की छूट दे दी है. हालांकि बल्लेबाजों को दोबारा मैदान पर लौटने के लिए अभी इंतजार करना होगा.

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी अपने खिलाड़ियों को जल्द ही ट्रेनिंग शुरू करने की इजाजत दे सकते हैं. हालांकि भारतीय क्रिकेटर्स को मैदान पर दोबारा ट्रेनिंग के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है.

बीसीसीआई कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए पहले ही आईपीएल को भी अनश्चितकाल के लिए स्थगित कर चुका है. इसी कारण अक्टूबर-नवंबर के बीच होने वाले टी-20 विश्व कप पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

T20 वर्ल्ड कप पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बयान, कहा- 'इस साल आयोजन की संभावना नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget