एक्सप्लोरर

माही भाई की सलाह से मेरा काम आसान हो गया: कुलदीप यादव

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार प्रर्दशन करने वाले कुलदीप यादव का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी की सलाह ने मैच के दौरान मेरा आधा काम कर दिया. कुलदीप ने कहा कि स्टम्प के पीछे से माही भाई की सलाह मेरे लिए बहुत उपयोगी साबित हुई.

डरबन: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार प्रर्दशन करने वाले कुलदीप यादव का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी की सलाह ने मैच के दौरान मेरा आधा काम कर दिया. कुलदीप ने कहा कि स्टम्प के पीछे से माही भाई की सलाह मेरे लिए बहुत उपयोगी साबित हुई.

कुलदीप और युजवेंद्र चहल ने मिलकर कुल पांच विकेट लिये और साउथ अफ्रीका को आठ विकेट पर 269 रन पर रोका. भारत ने छह विकेट बाकी रहते ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. इसके साथ ही भारतीय टीम 6 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढत बना ली है.

कुलदीप ने 10 ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट लिये जिनमें जेपी डुमिनी, डेविड मिलर और क्रिस मौरिस के विकेट शामिल थे.

कुलदीप ने कहा ,‘‘मैं पहली बार साउथ अफ्रीका में खेल रहा था और समझ में नहीं आ रहा था कि कैसी गेंद डालूं. मेरे लिये यह नया अनुभव था .मैं माही भाई से पूछ रहा था और उन्होंने कहा कि जैसे गेंदबाजी कर रहे हो, वैसे ही करो. वह विकेट के पीछे से सलाह देते हैं और इससे काम आसान हो जाता है .’’

उन्होंने कहा ,‘‘हम युवा है और हमारे पास उतना अनुभव नहीं है. यही वजह है कि माही भाई हमें सलाह देते हैं. विराट भाई हमेशा कहते हैं कि एक अतिरिक्त विकेट दस रन बचाने से ज्यादा अहम है. यदि कप्तान ऐसा कह रहा है तो आपका आत्मविश्वास बढता है .’’

चहल के साथ तालमेल के बारे में यादव ने कहा ,‘‘ हमारे बीच काफी आपसी समझ है. हम पांच साल से साथ गेंदबाजी कर रहे हैं. मुंबई इंडियंस में भी हम साथ थे .’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL जैसी लीग लॉन्च करेगा ICC! जय शाह ने बनाया मास्टरप्लान; जानें A टू Z डिटेल  
IPL जैसी लीग लॉन्च करेगा ICC! जय शाह ने बनाया मास्टरप्लान; जानें A टू Z डिटेल  
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज, चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर; देखें लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज, चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट में कैसे पूरी होती है 'डबल हैट्रिक'? क्या छह गेंद पर लेने होते हैं 6 विकेट? जानें A टू Z डिटेल 
क्रिकेट में कैसे पूरी होती है 'डबल हैट्रिक'? क्या छह गेंद पर लेने होते हैं 6 विकेट?
ICC करने वाला है बड़ा खेल! अब सिर्फ 18 महीने खेले जाएंगे वनडे मैच, टी20 की आ रही नई चैंपियनशिप; जानें क्या है अपडेट
ICC करने वाला है बड़ा खेल! अब सिर्फ 18 महीने खेले जाएंगे वनडे मैच, टी20 की आ रही नई चैंपियनशिप

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget