एक्सप्लोरर

शुभमन गिल पांचवें टेस्ट में सारे दिग्गज को छोड़ देंगे पीछे! खतरे में सर डॉन ब्रैडमैन का 95 साल पुराना रिकॉर्ड

Shubman Gill Records: भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल एक या दो नहीं बल्कि 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना सकते हैं.

भारतीय टीम बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ द ओवल मैदान में उतरेगी, क्योंकि इंग्लैंड की 311 रनों की बढ़त के बावजूद टीम इंडिया मैनचेस्टर टेस्ट को ड्रॉ करवाने में सफल रही थी. इस सीरीज में शुभमन गिल ने बतौर कप्तान तो टीम इंडिया को लीड किया ही है, साथ ही बल्लेबाजी में 8 पारियों में 722 रन जड़ चुके गिल सीरीज के टॉप बल्लेबाज भी बने हुए हैं. अब इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में वो रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा सकते हैं. वो यहां तक कि डॉन ब्रैडमैन के एक 95 साल पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर सकते हैं.

भारतीय कप्तान द्वारा एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन: शुभमन गिल बतौर कप्तान अपनी पहली टेस्ट सीरीज में 722 रन बना चुके हैं. बतौर भारतीय कप्तान एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है, जिन्होंने 1978-79 के समय में वेस्टइंडीज के खिलाफ 732 रन बनाए थे. अब गिल 11 रन बनाते ही गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन: किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम है, जिन्होंने 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ 974 रन बनाए थे. गिल अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 722 रन बना चुके हैं. अगर पांचवें टेस्ट में 253 रन और बना लेते हैं तो गिल किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

किसी एक भारत-इंग्लैंड सीरीज में सबसे ज्यादा रन: किसी एक भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ग्राहम गूच के नाम है, जिन्होंने 1990 के समय सीरीज में 752 रन बनाए थे. अगर पांचवें टेस्ट में शुभमन गिल 31 रन और बना लेते हैं तो वो ग्राहम गूच को पीछे छोड़ देंगे.

भारत के लिए किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन: भारत के लिए किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी सुनील गावस्कर के नाम है. उन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1974 रन बनाए थे. इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए शुभमन गिल को सिर्फ 53 रनों की आवश्यकता है.

बतौर कप्तान एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के 4 मैचों में शुभमन गिल बतौर कप्तान चार शतक लगा चुके हैं. वो इस मामले में अभी डॉन ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर के साथ बराबरी पर है, जिन्होंने एक ही टेस्ट सीरीज में 4 शतक लगाए हुए हैं. यानी पांचवें टेस्ट में एक शतक लगाते ही गिल किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे.

यह भी पढ़ें:

पांचवां टेस्ट नहीं खेलने पर आई बेन स्टोक्स की प्रतिक्रिया, खुद बताया क्यों नहीं खेल रहे बतौर बल्लेबाज

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
Embed widget