एक्सप्लोरर

Eden Gardens: 36 साल पहले खेला गया था ईडन गार्डंस पर पहला वनडे, भारत के सामने थी पाकिस्तान की चुनौती

IND vs SL: भारत और श्रीलंका की टीमें आज ईडन गार्डंस पर आमने-सामने होगी. इस मैदान पर पहली बार वनडे मुकाबला 36 साल पहले खेला गया था.

IND vs SL 2nd ODI: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज ईडन गार्डंस (Eden Gardens) पर खेला जाएगा. क्रिकेट के एतिहासिक और सबसे पुराने स्टेडियमों में गिने जाने वाले इस मैदान से जुड़ी कई यादें हैं. इसमें एक याद वनडे क्रिकेट में इस मैदान पर हुए सबसे पहले मैच की भी है.

ईडन गार्डंस पर 18 फरवरी 1987 को यानी करीब 36 साल पहले पहली बार वनडे मैच खेला गया था. यह मुकाबला भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच हुआ था. यह मैच बेहद रोचक भी रहा था, जहां आखिरी ओवर तक उलटफेर हो रहे थे.

टीम इंडिया ने खड़ा किया था बड़ो स्कोर
इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. बारिश के कारण मैच 40-40 ओवर का कर दिया गया था. तब भारतीय सलामी बल्लेबाज श्रीकांत की 103 गेंद पर 123 रन की ताबड़तोड़ पारी और मिडिल ऑर्डर बैट्समैन मोहम्मद अजहरुद्दीन की 62 गेंद पर 49 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था. भारतीय टीम ने यहां निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 238 रन जड़ डाले थे. यहां पाकिस्तान की ओर से वसीम अकरम ने 3 और इमरान खान ने 2 विकेट चटकाए थे.

सलीम मलिक ने जड़ डाले थे 36 गेंद पर 72 रन 
40 ओवर में 239 रन का स्कोर का पीछा करना उस समय आसान नहीं था लेकिन पाक सलामी जोड़ी ने यहां जीत की उम्मीद जगाना शुरू की. रमीज़ राजा (58) और यूनिस अहमद (58) की पारियों ने पाक टीम को जीत की राह दिखाई. यहां पहले विकेट के लिए तो शतकीय साझेदारी हुई लेकिन सलामी जोड़ी के पवेलियन लौटने के बाद बैक टू बैक विकेट गिरते रहे. 174 रन तक आते-आते पाक टीम अपने 6 विकेट खो चुकी थी.

पाकिस्तान की टीम को जीत के लिए 64 रन की जरूरत थी लेकिन जरूरी रन रेट आसमान छू रहा था. लेकिन पाक बल्लेबाज सलीम मलिक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे. इस खिलाड़ी ने इस मैच में 36 गेंद पर 72 रन जड़कर पाक टीम को अंतिम ओवर में रोमांचक जीत दिलाई. पाकिस्तान टीम ने यहां तीन गेंद बाकी रहते 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2023: जय शाह के दुबई आने का इंतजार कर रहे हैं PCB चीफ! एशिया कप मेजबानी को लेकर करता चाहते हैं बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget