एक्सप्लोरर

फील्डिंग कोच श्रीधर ने खिलाड़ियों को दी नसीहत

फील्डिंग कोच श्रीधर ने खिलाड़ियों को दी नसीहत

फील्डिंग कोच श्रीधर ने खिलाड़ियों को दी नसीहत


चेन्नई: भारत पांच टेस्ट मैचों की वर्तमान सीरीज में इंग्लैंड से काफी बेहतर टीम रही लेकिन फील्डिंग कोच आर श्रीधर का मानना है कि मेजबान टीम को करीबी कैच लेने में और अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए. 


 


श्रीधर ने पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘मैं इस बात से सहमत हूं कि हमारी कैचिंग विशेषकर तेज गेंदबाजों के सामने विकेट के पीछे के करीबी कैच के मामले में इस सीरीज में हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा. हमने पिछले दो वर्षों में हाई स्टैण्डर्ड तय किए हैं लेकिन इस सीरीज में चीजें हमारे अनुकूल नहीं रही.’’


 


खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण भारत ने प्लेइंग इलेवन में लगातार बदलाव किये जिससे स्लिप कोर्डन में भी खिलाड़ी बदलने पड़े. चोटिल अंजिक्य रहाणे पांचवें टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं और स्पिनरों के सामने कप्तान विराट कोहली को स्लिप में खड़ा होना पड़ रहा है. श्रीधर ने कहा कि स्लिप में कैच लेने में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण इसमें बदलाव करना पड़ा है. उन्होंने कहा, ‘‘इस सीरीज में हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गये. हमने करीबी फील्डिंग में कुछ खिलाड़ियों को बदला. यह बहाना नहीं है लेकिन हम इस पर काम कर रहे हैं. हमें पूरी उम्मीद है कि यहां से हमारा प्रदर्शन आगे बेहतर रहेगा. ’’ 


 


भारत मोईन अली को उनकी पारी के शुरू में ही आउट कर देता लेकिन लोकेश राहुल सही समय पर गेंद पकड़ने के लिये नहीं उछले और इस तरह से मोईन को जीवनदान मिल गया और उन्होंने इसका फायदा उठाकर नाबाद 120 रन बनाये. इंग्लैंड ने पहले दिन चार विकेट पर 284 रन बनाये और उन्होंने इसका श्रेय मोईन और जो रूट (88) को दिया. 


 


श्रीधर ने भारतीय क्षेत्ररक्षण के बारे में आगे बात करते हुए कहा कि रहाणे की अनुपस्थिति में कोहली स्लिप में अच्छी भूमिका निभा रहा है. उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के समर्पण की भी प्रशंसा की जो कि टीम के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों में शामिल नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘केाहली ने बहुत अच्छी भूमिका निभायी है लेकिन हमें आउटफील्ड में उसकी कमी खल रही है. जब वह शॉर्ट कवर, शॉर्ट मिडविकेट पर क्षेत्ररक्षण करता है तो हमेशा काफी उर्जावान रहता है और वहां एक दो रन रोकता है और मौके बनाता है. कोहली अब स्लिप में है और वह भी अंजिक्य की तरह अच्छा काम रहा है. ’’ 


 


श्रीधर ने कहा, ‘‘पुजारा जो मुझे अपनी फील्डिंग को लेकर लगातार मुझसे बात करता है. एक एथलीट के रूप में उसकी कुछ सीमाएं हैं लेकिन वह प्रैक्टिस सेशन में फील्डिंग पर अपनी तरफ से पूरा प्रयास करता है. वह संभवत: एकमात्र खिलाड़ी है जो यह सुनिश्चत करता है कि वह फील्डिंग करेगा. ’’ 


 


उन्होंने कहा, ‘‘चाहे आउटफील्ड हो या करीबी फील्डिंग या कोई भी अन्य पोजीशन, वह पूरी तन्मयता से अपनी भूमिका निभाता है. अगर आपने पिछले डेढ़ दो साल में देखा होगा तो पुजारा ने एक फील्डर के रूप में निश्चित तौर पर सुधार किया है. आज उसने तीन रन बचाये. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget