एक्सप्लोरर

फवाद अहमद ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से लिया संन्यास

साल 2019 का विश्व कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज फवाद अहमद ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज फवाद अहमद ने विश्व कप में खेलने के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. फवाद को उनके राज्य विक्टोरिया की टीम ने भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया. वह इस साल सिर्फ दो शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट मैचों में खेले थे. फवाद अहमद खेल के छोटे प्रारूपों में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे.

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने फवाद के हावले से लिखा है, "मैं क्रिकेट का बड़ा प्रशंसक हूं इसलिए मेरे लिए यह फैसला लेना मुश्किल था. मैं चार दिवसीय क्रिकेट को पसंद करता हूं. मैं जिस तरह से अभ्यास करता हूं और जिस तरह से घंटों नेट्स में बिताता हूं, मैं मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह खेल का लुत्फ लेता हूं."

उन्होंने कहा, "यह बेहद मुश्किल फैसला था, लेकिन यह मेरे पास मौजूद सर्वश्रेष्ठ विकल्पों में से एक था और भविष्य भी इसी तरह का है. हर चीज का अंत होना है. मैं अभी भी खेल को प्यार करता हूं चाहे वनडे हो, टी-20 हो या चार दिवसीय क्रिकेट हो, लेकिन पास सिर्फ सफेद गेंद से खेलने का मौका है. इसलिए मैं 50 ओवर और टी-20 क्रिकेट खेलना चालू रखूंगा."

फवाद ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2013 में तीन वनडे खेले हैं, लेकिन इसके बाद वह दोबारा टीम में जगह नहीं बना पाए.

फवाद का हाल ही में बिग बैश लीग में प्रदर्शन अच्छा रहा था. फवाद ने सिडनी थंडर से खेलते हुए 14 मैचों में 7.02 की औसत से 13 विकेट लिए थे. फवाद को उम्मीद है कि उनका हालिया फॉर्म पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में उन्हें जगह दिला देगा.

उन्होंने कहा, "अगर मुझे पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम में जगह मिलती है तो यह मेरे लिए अच्छा होगा. मैं किसी चीज की उम्मीद नहीं कर रहा हूं लेकिन अगर कुछ होता है तो अच्छी बात है. मैं बीते कुछ सालों से अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget