एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 और टेस्ट सीरीज़ से भी बाहर होंगे शार्दुल ठाकुर

India vs Australia: टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज़ के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में चोटिल हुए शार्दुल ठाकुर का अगले सात हफ्तों तक टीम से जुड़ पाना मुश्किल नज़र आ रहा है.

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में ही चोटिल होकर बाहर हुए शार्दुल ठाकुर का अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 और टेस्ट टीम में भी चुना जाना मुश्किल नज़र आ रही है. शार्दुल ठाकुर ऑस्ट्रेलिया दौरे तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाएंगे और उन्हें कम से कम सात हफ्तों के पुनर्वास कार्यक्रम में जाना होगा.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का आगाज़ 21 नवंबर से होगा. जबकि चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ 6 दिसम्बर से शुरु होगी. सीरीज़ के सबसे आखिर में यानि 12 जनवरी से वनडे सीरीज़ खेली जाएगी. लेकिन टी20 और टेस्ट सीरीज़ तक शार्दुल का पूरी तरह से फिट हो पाना संभव नज़र नहीं आता.

इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में ठाकुर ने कहा, 'अगर मैं पूरी कोशिश भी करूं तो भी मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट(14 दिसम्बर से) तक भी फिट नहीं हो सकता. टी20 और टेस्ट टीम में जगह बना पाना मुश्किल नज़र आता है. हालांकि मेरी कोशिश वनडे सीरीज़ में वापसी करने पर है. देखते हैं मैं किस तरह से वापसी कर पाता हूं. मैं अगले सात हफ्तों तक अपनी ट्रेनिंग पर रहूंगा.'

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हैदराबाद में टेस्ट कैप हासिल करने के बाद सिर्फ 10 गेंदे फेंकते ही ठाकुर चोटिल हो गए. जिसके बाद बल्लेबाज़ी के लिए तो आए लेकिन उसके अलावा मैदान पर नहीं उतर सके. जिसकी वजह से उन्हें वनडे सीरीज़ से भी बाहर कर दिया गया और उनके स्थान पर इनफॉर्म उमेश यादव को वनडे सीरीज़ का हिस्सा बनाया गया.

ठाकुर को इससे पहले एशिया कप के दौरान भी ग्रोइन इंजरी हुई थी. जिसकी वजह से सिर्फ एकमात्र मुकाबले के बाद उन्हें वतन वापस लौटना पड़ा था. हालांकि इसके बाद उन्होंने वापसी फिट होकर विजय हज़ारे ट्रॉफी खेली और टीम इंडिया में वापसी की थी.

ठाकुर ने ये भी बताया कि 'एशिया कप में लगी चोट इस चोट से अलग थी. टेस्ट मैच के दौरान मुझे महसूस हुआ कि मेरी मांसपेशियों में कुछ परेशानी हुई है. जब मैं लंगड़ाने लगा तो विराट ने मुझसे पूछा कि क्या हुआ है तो मैंने उन्हें बताया कि कुछ खिंचाव जैसा है.'

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के इस 27 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ ने भारत के लिए कुल पांच टेस्ट और एकमात्र टेस्ट खेला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के 3 सबसे अमीर क्रिकेटर, नेटवर्थ कर देगी हैरान
दुनिया के 3 सबसे अमीर क्रिकेटर, नेटवर्थ कर देगी हैरान
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget