एक्सप्लोरर

IND vs NZ: होल्कर स्टेडियम में फैंस ने पेश की बड़ी मिसाल, मैच के दौरान जीरो वेस्ट को बनाकर रखा, नहीं फैलाया कचरा

Holkar Stadium: भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान स्टेडियम में फैंस ने जीरो वेस्ट को बनाकर रखा, कचरा स्टेडियम में नहीं फैलाया. इस दौरान नगर निगम का सफाई अमला भी लगातार सक्रिय बना रहा.

IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से हरा दिया. वहीं, इंदौर के लोगों ने मैच के दौरान शानदार मिसाल पेश की. दरअसल, भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान स्टेडियम में फैंस ने जीरो वेस्ट को बनाकर रखा, यानी कचरा स्टेडियम में नहीं फैलाया. इस दौरान नगर निगम का सफाई अमला भी मैच के दौरान स्टेडियम और उसके आसपास मौजूद रहा. इस मैच में खास बात रही कि फैंस के हाथों में कोई भी पोस्टर नजर नहीं आया.

इंदौर के फैंस ने पेश की मिसाल

क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में सबसे ज्यादा कचरा छक्के और चौके के पोस्टर्स लहराने से होता है, लेकिन इंदौर के फैंस ने अलग मिसाल पेश की. इसके अलावा होल्कर स्टेडियम में ब्रांडिंग के लिए जो फ्लेक्स लगाए गए है उसमें भी मिश्रित कपड़े का उपयोग किया गया है. वहीं, होल्कर स्टेडियम से जुड़े लोग बताते हैं कि मैच के बाद फ्लैक्स का भी उपयोग किया जाता है, उससे झोले बनाए जाते हैं. इस मैदान पर क्रिकेट मैच के दौरान एक साथ बड़ी संख्या में दर्शकों द्वारा मोबाइल टार्च ऑन करने की परंपरा भी 10 साल पहले शुरू हुई थी.

जब न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी रह गए हैरान...

होल्कर स्टेडियम में मैच के दौरान फैंस द्वारा मोबाइल टार्च ऑन करने की परंपरा मंगलवार को भी बरकरार रखा. दरअसल, न्यूजीलैंड की पारी के दौरान छठे ओवर में जब हेनरी निकोल्स ने शानदार छक्का जड़ा तो दर्शकों ने स्टेडियम में एक साथ मोबाइल टार्च ऑन कर दी. फिर क्या था... पूरा होल्कर स्टेडियम रोशनी से जगमगाने लगा. इसके बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों से मिले इस प्यार से हैरान थे. बताते चलें कि इंदौर के होल्कर क्रिकेट मैच के दौरान एक साथ बड़ी संख्या में दर्शकों द्वारा मोबाइल टार्च ऑन करने की परंपरा तकरीबन 10 साल से जारी है. वहीं, फैंस ने इस परंपरा को भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान भी बदस्तूर जारी रखा.

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ, वनडे में नंबर वन बना भारत

क्या पहले टी20 में पृथ्वी शॉ को प्लेइंग 11 में मिलेगी जगह? BCCI ने बुधवार को हर हाल में रांची पहुंचने के लिए कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget