एक्सप्लोरर

एक टांग वाला शमी..., फैंस ने मोहम्मद सिराज के साथ इस गेंदबाज को भी लताड़ा; किया बुरी तरह ट्रोल

IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में पांचवें दिन खराब गेंदबाजी के लिए फैंस ने विशेष रूप से मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को आड़े हाथों लिया है.

IND vs ENG Test: लीड्स टेस्ट मैच में पांचवें दिन भारतीय तेज गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए. पहले सेशन में टीम इंडिया के गेंदबाज कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए, वहीं दूसरे सेशन में बारिश आने तक भी इंग्लैंड ने कोई विकेट नहीं गंवाया था. चौथी पारी में भारत ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. पूरे मैच पर नजर डालें तो विशेष रूप से मोहम्मद सिराज ज्यादा प्रभावशाली साबित नहीं हो पाए. दूसरी ओर शार्दुल ठाकुर को अन्य गेंदबाजों की तुलना में कम गेंदबाजी मिली, लेकिन सिराज के साथ-साथ फैंस ने उन्हें भी आड़े हाथों लिया है.

चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए थे. ऐसे में पांचवें दिन एक तरफ इंग्लैंड की टीम बचे 350 रनों के टारगेट को हासिल करने, वहीं टीम इंडिया इंग्लिश टीम के सभी 10 विकेट चटकाने के इरादे से मैदान में उतरी. खासतौर पर शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन पर फैंस ने नाराजगी जाहिर की है.

एक टांग वाला शमी...

इतिहास गवाह रहा है कि टेस्ट मैचों में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजों पर हावी होती रही है. जब पांचवें दिन भारतीय गेंदबाज विकेट नहीं ले पा रहे थे, तब लोगों को मोहम्मद शमी की याद आ गई. एक फैन ने कहा कि चयनकर्ताओं ने अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक, मोहम्मद शमी को ड्रॉप करके प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर को चुना, जिसका भुगतान अप टीम इंडिया को करना पड़ रहा है. एक व्यक्ति ने तो यह तक कह दिया कि प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज एकसाथ भी आ जाएं, तो एक टांग वाले शमी उनसे बेहतर साबित होंगे.

मोहम्मद शमी के इंग्लैंड के खिलाफ आंकड़े शानदार रहे हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 27 टेस्ट पारियों में 44 विकेट लिए हैं. वहीं इंग्लैंड के मैदानों पर खेलते हुए उन्होंने 25 टेस्ट पारियों में 25 विकेट लिए. ये आंकड़े सबूत हैं कि शमी भारतीय स्क्वाड में शामिल होते तो शायद भारत का गेंदबाजी अटैक बहुत मजबूत हो जाता.

यह भी पढ़ें:

अगर बारिश की वजह से नहीं हो सका पांचवें दिन का बाकी खेल तो कौन जीतेगा? इंग्लैंड या भारत किसे होगा फायदा; जानें नियम

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; कवर्स भी हटाए गए
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; कवर्स भी हटाए गए
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget