एक्सप्लोरर

इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने कहा, 'मेरी गलती से आउट हुए एबी डीविलियर्स'


इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने कहा, 'मेरी गलती से आउट हुए एबी डीविलियर्स

नई दिल्ली: भारत के हाथों 8 विकेट से हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी साउथ अफ्रीकी टीम के स्टार प्लेयर फाफ डूप्लेसी ने डीविलियर्स को रन-आउट कराने के लिए गलती मानी. 


एक बार फिर टूर्नामेंट जीत का सपना टूटने के बाद डू प्लेसी ने माफी के लहज़े में माना कि डीविलियर्स को रन लेने के लिए बुलाना उनका बुद्धिमानी भरा फैसला नहीं था. डूप्लेसी ने कहा,“मैं एबी डीविलियर्स के रन आउट की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. वो मेरी गलती से हुआ. जाहिर तौर पर वो हमारी टीम के लिए एक बड़े खिलाड़ी हैं. वो उस समय बढ़िया टच में नजर आ रहे थे और वो मैच में मुश्किल समय था. मेरी ओर से बड़ी गलती हुई और एबी रन आउट हो गए.”


जबकि जब डीविलियर्स से सवाल पूछा गया कि क्या सिंगल चुराने के लिए वो खुद आगे आए थे, इस पर उन्होंने कहा,“मैंने अपने पार्टनर के साथ एक रन लेने की कोशिश की और वह कारगर साबित नहीं हुई. इसलिए मैं इसे इस तरह से नहीं कहूंगा. वहां हमें रन लेने का मौका मिला और मैंने सोचा कि हम एक रन ले सकते हैं.”


भारत के खिलाफ मुकाबले में डुप्लेसी की वजह से दक्षिण अफ्रीकी टीम के 2 बल्लेबाज़ रन-आउट हो गए. जिस वक्त डूप्लेसी बल्लेबाज़ी करने आए उस वक्त उनकी टीम का स्कोर 1 विकेट पर 76 रन था. जिसके बाद क्विंटन डी कॉक 116 रन के स्कोर पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए. इसके बाद मैदान पर बल्लेबाज़ी आए कप्तान एबी डीविलियर्स गलत कॉल का शिकार हुए. डूप्लेसी की कॉल पर रन लेने की कोशिश में डीविलियर्स हार्दिक पांड्या की सीधी थ्रो पर रन-आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए.  


इसके बाद अश्विन के अगले ही ओवर में एक बार फिर डूप्लेसी और मिलर के बीच तालमेल की कमी की वजह से मिलर रन-आउट हो गए. दोनों बल्लेबाज़ रन लेने की कोशिश में विकेटकीपर छोर पर आ खड़े हुए. इस बार भी गलती डूप्लेसी की ही थी. जिन्होंने आखिरी समय पर अपना मन बदला और साउथ अफ्रीकी टीम को बड़ा विकेट गंवाना पड़ा. 


लेकिन इससे भी खराब ये रहा कि इसके थोड़ी देर बाद ही खुद डूप्लेसी भी आउट होकर वापस पवेलियन लोट गए और टीम के कुछ काम ना आ सके. जिसकी वजह से बाद में उन्हें ट्रॉल भी किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget