एक्सप्लोरर

Fact Check: प्रवीन कुमार बनेंगे टीम इंडिया के सेलेक्टर? क्या है इस वायरल दावे का सच? यहां जानें

BCCI Selection Committee: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में 2 नए सेलेक्टर पदों पर भर्ती की घोषणा की थी. क्या प्रवीन कुमार ने सेलेक्टर पद के लिए आवेदन किया है? जानें क्या है सच.

करीब 2 सप्ताह पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घोषणा करके बताया था कि भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति में 2 नए पदों पर भर्ती होने वाली है. सेलेक्टर पद के आवेदन के लिए 10 सितंबर आखिरी तारीख है. इसी बीच खबर सामने आई कि दिग्गज तेज गेंदबाज प्रवीन कुमार ने सेलेक्टर पद के लिए आवेदन किया है. अब इस मामले पर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है कि प्रवीन ने असल में आवेदन नहीं किया है.

प्रवीन कुमार पिछले एक साल से उत्तर प्रदेश की सीनियर पुरुष टीम के चीफ सेलेक्टर के तौर पर कार्यरत हैं. 2 नए सेलेक्टरों की नियुक्ति के लिए बीसीसीआई ने शर्त रखी थी कि आवेदक ऐसा होना चाहिए, जो कम से कम 5 साल पहले क्रिकेट से संन्यास ले चुका हो. प्रवीन कुमार इसी श्रेणी में आते हैं.

क्या है सच?

न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक BCCI के एक उच्च अधिकारी ने पुष्टि करके बताया है कि प्रवीन कुमार ने सेलेक्टर पद के लिए कोई आवेदन नहीं किया है. प्रवीन कुमार को अपनी जबरदस्त स्विंग गेंदबाजी के लिए जाना जाता था. उन्होंने भारत के लिए 6 टेस्ट, 68 ODI और 10 टी20 मैच खेले, जिनमें उन्होंने कुल 112 विकेट चटकाए थे.

बीसीसीआई ने सेलेक्टर पदों की योग्यता की घोषणा करके बताया था कि आवेदक ऐसा होना चाहिए, जिसे संन्यास लिए कम से कम पांच साल हो चुके हों. आवेदनकर्ता को 7 टेस्ट मैच या 30 फर्स्ट-क्लास मैचों का अनुभव होना चाहिए. या फिर 10 ODI और 20 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने वाले आवेदकों पर भी विचार किया जाएगा. आवेदनकर्ता पिछले 5 साल से BCCI की किसी भी क्रिकेट कमिटी का हिस्सा नहीं होना चाहिए. अभी चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर हैं, उनके अलावा समिति में एसएस दास और अजय रात्रा हैं.

यह भी पढ़ें:

एशिया कप में कौन होगा टीम इंडिया का जर्सी स्पॉन्सर? क्या BCCI को मिल गया है Dream11 का रिप्लेसमेंट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget