एक्सप्लोरर

World Cup 2019: डीन जोंस की राय में नंबर 4 पर परफेक्ट हैं धोनी

World Cup 2019: विजय शंकर के नंबर चार पर कामयाब नहीं होने की वजह से नंबर चार को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है.

World Cup 2019: वर्ल्ड कप में शिखर धवन के बाहर होने से टीम इंडिया के सामने एक बार फिर नंबर चार की चुनौती आ खड़ी हुई है. के एल राहुल के ओपनिंग की भूमिका निभाने के बाद विजय शंकर चार नंबर पर अब तक कुछ खास प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. इसी बीच आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस ने कहा है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाकी बचे मैचों में भारत के लिए नम्बर-4 पर खेलने के लिए सबसे उपयुक्त खिलाड़ी हैं. जोंस ने आगे कहा कि इस क्रम पर खेलने के लिए विजय शंकर बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं हैं और साथ ही जोंस ने रवींद्र जडेजा को भी खिलाए जाने की वकालत की. जोंस का मत है कि ऐसे में जबकि इंग्लैंड की पिचें अब धीमी होती जा रही हैं, एक स्पिनर के तौर पर जडेजा भारत के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे. जोंस ने कहा, "टीम जब जीत रही हो तो मैं आम तौर पर इसके साथ छेड़खानी नहीं चाहता लेकिन नम्बर-4 पर खेलने को लेकर मेरी कुछ चिंताएं हैं. मेरा मानना है कि धोनी इस स्थान पर खेलने के लिए सबसे उपयुक्त हैं और साथ ही भारत को जडेजा को भी खिलाना चाहिए क्योंकि धीमी पिचों पर एक अतिरिक्त स्पिनर ऑब्शन भारत के लिए काफी उपयोगी साबित होगा." जोंस की तरह भारत के उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा था कि नम्बर-4 पर धोनी को ही खेलना चाहिए क्योंकि इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए यह स्थान बिल्कुल उपयुक्त है. ऑलराउंडर इरफान पठान हालांकि मानते हैं कि विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भी अंतिम एकादश में शामिल किया जाना चाहिए और उन्हें नम्बर-4 पर आजमाना चाहिए. बता दें कि वर्ल्ड कप में भारत का अगला मुकाबला रविवार को इंग्लैंड के साथ हैं. टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में अकेली ऐसी टीम है जिसे हार का सामना नहीं करना पड़ा है. रविवार को अगर इंडिया इंग्लैंड को हराने में कामयाब होती है तो वह ऑस्ट्रेलिया के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई छोड़कर IPL 2027 के ऑक्शन में गए हार्दिक पांड्या, ये तीन टीम लगा सकती हैं 30 करोड़ की बोली!
मुंबई छोड़कर IPL 2027 के ऑक्शन में गए हार्दिक पांड्या, ये तीन टीम लगा सकती हैं 30 करोड़ की बोली!
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
अब कौन बनेगा LSG का नया कप्तान? ऋषभ पंत की जगह लेने के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब कौन बनेगा LSG का नया कप्तान? ऋषभ पंत की जगह लेने के 3 सबसे बड़े दावेदार
ऋषभ पंत ने अचानक छोड़ी LSG की कप्तानी, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?
ऋषभ पंत ने अचानक छोड़ी LSG की कप्तानी, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
Weather Update: दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें कैसा रहने वाला है पूरे देश का मौसम
दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें देशभर के मौसम का मिजाज
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Embed widget