एक्सप्लोरर

Exclusive: धोनी के संन्यास की अटकलों के बीच छलका वीरेंद्र सहवाग और संदीप पाटिल का दर्द

विश्व कप 2019 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर अटकलें तेज हो गई है. माना जा रहा है कि मौजूदा चीफ सिलेक्टर्स एमएसके प्रसाद धोनी से उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में बात कर सकते हैं.

विश्व कप 2019 के खत्म होते ही भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलें काफी तेज हो गई है. धोनी का यह आखिरी विश्व कप था ऐसे में माना जा रहा है कि वह कभी भी क्रिकेट से संन्यास का एलान कर सकते हैं. हालांकि संन्यास पर धोनी ने अबतक अपनी चुप्पी साध रखी है. धोनी के हालिया फॉर्म को देखें तो उस पर कई तरह के सावल उठने लगे हैं. वनडे क्रिकेट में उनकी धीमी बल्लेबाजी की काफी आलोचना हो रही है जबकि वह विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. विश्व कप के बाद धोनी के संन्यास की अकटलों के बीच एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम सीधा सवाल में पूर्व चीफ सिलेक्टर्स संदीप पाटिल और पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बीच तीखी बहस देखने को मिली. धोनी के संन्यास पर सहवाग का कहना है कि, ''धोनी सिर्फ एक विकेटकीपर और बल्लेबाज के तौर पर ही टीम में रह सकते हैं. धोनी अगर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो ही उन्हें आगे टीम में जगह मिलती रहेगी.'' ऐसे में कहा जा रहा है कि भारत के मौजूदा चीफ सिलेक्टर्स एमएसके प्रसाद धोनी से उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में बात कर सकते हैं. भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान धोनी को वेस्टइंडीज दौरे पर टीम में जगह मिलेगी या नहीं इस पर भी अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है. सहवाग ने कहा, ''चीफ सिलेक्टर्स एमएसके प्रसाद को धोनी से बात करनी चाहिए और उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछना चाहिए कि वह क्या करना चाहते हैं. हालांकि उनका मानना है कि सिलेक्टर्स धोनी से बात करेंगे या नहीं यह उन्हें नहीं पता.'' इस बहस के दौरान सहवाग ने अपने संन्यास की बात को याद करते हुए कहा कि उस समय के मौजूदा चीफ सिलेक्टर्स संदीप पाटिल ने भी मुझसे मेरे भविष्य की योजनाओं के बारे नहीं पूछा था ना ही कोई बात की थी.'' इस दौरान सवाल ये भी उठा कि भारतीय टीम में क्या बड़े खिलाड़ियों से ही उनके भविष्य की योजना के बारे में पूछा जाता है. हालांकि संदीप ने सहवाग की बात को नकारते हुए कहा कि उनसे बात करने की जिम्मेदारी विक्रम राठौर की थी लेकिन अगर उन्होंने उनसे बात नहीं की तो मैं इसे एक बड़ी चूक मानता हूं. उन्हें बात करनी चाहिए थी. संदीप ने अपने दिनों को याद करते हुए कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ दिल्ली टेस्ट के बाद मुझे टीम से बाहर कर दिया गया जबकि वे इस मैच की दोनों ही पारियों में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. संदीप ने कहा, ''मुझे इसके बाद टीम से क्यों बाहर किया गया मुझे कभी नहीं बताया गया है और ना ही मैंने इस बारे में किसी से पूछा जबकि दिल्ली टेस्ट से पहले मैंने शतक भी लगया था.'' देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget