एक्सप्लोरर

Exclusive: कैसे मोहम्मद हफीज का नाम पड़ा प्रोफेसर, किसने दिया था ये निक नेम? abp से बातचीत में खोला राज़

Mohammad Hafeez Exclusive Interview: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफ़ीज को पूरी दुनिया प्रोफेसर क्यों कहती है? इस सवाल का उन्होंने खुद एबीपी को जवाब दिया है.

Mohammad Hafeez Interview: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफ़ीज को क्रिकेटिंग वर्ल्ड में प्रोफेसर नाम से जाना जाता है. क्या आपने कभी सोचा है कि मोहम्मद हफ़ीज को प्रोफेसर क्यों कहा जाता है? एबीपी को इस सवाल का जवाब खुद प्रोफेसर मोहम्मद हफ़ीज ने ही दिया है. दरअसल, मोहम्मद हफ़ीज आजकल कतर की राजधानी दोहा में लेजेंड्स लीग क्रिकेट खेल रहे हैं. इस दौरान एबीपी में उनका एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू लिया, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बात की और उनमें एक मजेदार कहानी 'प्रोफेसर' नाम की थी.

प्रोफेसर कैसे बने मोहम्मद हफ़ीज?

एबीपी ने मोहम्मद हफ़ीज से पूछा कि असल में उन्हें प्रोफेसर नाम का निकनेम कैसे मिला और किसने दिया, क्या उन्होंने किसी यूनिवर्सिटी में पढ़ाया है? इस सवाल का हफ़ीज ने हंसते हुए जवाब दिया और कहा कि, नहीं, मैंने किसी यूनिवर्सिटी में नहीं पढ़ाया. ये नाम ड्रेसिंग रूम से निकला हुआ है. हमलोग जब मैच खेलकर ड्रेसिंग रूम में आते थे तो मैं क्रिकेट की थोड़ी ज्यादा बारिकियों के बारे में और ज्यादा सीखने और समझने की बात किया करता था.  इस वजह से सब मुझे प्रोफेसर कहने लगे और फिर एक बार लाइव मैच की कॉमेंट्री करते हुए रमीज राजा ने इस बात का जिक्र ऑन एयर कर दिया. फिर, वहां से ये बात चलते-चलते पूरी दुनिया में फैल गई और फैन्स को ये चीज पसंद आई तो जो चीज फैन्स को पसंद हो, उसके साथ आपको खुश रहना चाहिए. तो मैं अपने इस निकनेस से काफी खुश हूं.

मोहम्मद हफ़ीज का करियर

मोहम्मद हफ़ीज ने पाकिस्तान के लिए 55 मैचों में 3,652 रन और 53 विकेट, 218 वनडे मैचों में 6,114 रन और 139 विकेट, वहीं 119 टी-20 मैचों में 2,514 रन और 61 विकेट हासिल किए हैं. हफ़ीज हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में भी खेलते हुए दिखाई दिए थे और अब वह लेजेंड्स लीग क्रिकेट में भी एशिया लॉयन्स की ओर से खेल रहे हैं. इंडिया महाराजास के साथ हुए लीग के दूसरे मैच में रॉबिन उथप्पा ने हफ़ीज की लगातार तीन गेंदों पर 3 छक्के लगाकर पुराने दिनों की याद दिला दी थी.

यह भी पढ़ें: Exclusive: UK की नागरिकता लेकर IPL में खेलेंगे मोहम्मद आमिर? abp से बातचीत में बताया फ्यूचर प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'

वीडियोज

Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने यूएस और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget