एक्सप्लोरर

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे सनत जयसूर्या बोले, 'मैंने हमेशा सच्चाई का साथ दिया'

सनथ जयसूर्या ने आईसीसी के भ्रष्टाचार मामले की जांच में साथ नहीं देने के आरोपों सिरे से नकार दिया है.

श्रीलंका के महान बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने आईसीसी के भ्रष्टाचार मामले की जांच में साथ नहीं देने के आरोपों को खारिज करते हुए मंगलवार को यहां कहा कि उन्होंने खुद को हमेशा सच्चाई और पारदर्शिता के साथ पेश किया है.

आईसीसी ने जयसूर्या पर भ्रष्टाचार निरोधक संहिता को तोड़ने के दो मामले दर्ज किये है जिसमें उन पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप है. इस मामले में उन्हें दो सप्ताह के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है. उन पर हालांकि भ्रष्टाचार में सीधे तौर पर शामिल होने का आरोप नहीं लगा है.

जयसूर्या ने एक बयान में कहा, ‘‘मेरे पास इस मामले में जवाब देने के लिए 14 दिन का समय हैं. मुझे कानूनी तौर पर सलाह दी गयी है कि मैं इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया ना करूं क्योंकि उससे आईसीसी के नियमों का उल्लंघन होगा.’’

श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता रह चुके 49 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं हालांकि यह बता सकता हूं कि मुझ पर जो आरोप लगे है वह मैच फिक्सिंग, पिच फिक्सिंग या ऐसी किसी अन्य गतिविधियों से जुड़ी नहीं है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘खेल से जुड़े मामलो में मैंने हमेशा सच्चाई और पारदर्शिता से पेश आया हूं और आगे भी ऐसा ही करता रहूंगा.’’

आईसीसी ने भी अपने आरोप में यह साफ नहीं किया कि श्रीलंका को विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने और अपने देश के लिए 445 एकदिवसीय तथा 110 टेस्ट मैचों में प्रतिनिधित्व करने वाले इस खिलाड़ी पर क्या आरोप है.

श्रीलंका क्रिकेट से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘जयसूर्या पर 2015 में आईसीसी की एक जांच को ‘रोकने की कोशिश’ का आरोप है.’’

इस मामले की जांच में गॉल मैदान के क्यूरेटर जयानंदा वर्णवीरा को 2016 में आईसीसी ने भष्टाचार रोधी इकाई से सहयोग नहीं करने के आरोप में तीन साल के लिए निलंबित कर दिया था.

सूत्र ने बताया कि आईसीसी ने इस मामले में जब जयसूर्या से संपर्क किया तो उन्होंने पूरी तरह से जांच में सहयोग नहीं किया.

ईएसपीनक्रिकइंफो के मुताबिक, 2017 में श्रीलंका का घरेलू श्रृंखला में जिम्बाब्वे के साथ हुआ मुकाबला संदेह के घेरे में है जिसे श्रीलंका हार गया था.

क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद जयसूर्या ने राजनीति में भी हाथ आजमाया और संसद के लिए चुने जाने के बाद मंत्री भी बने.

वह 2013 में श्रीलंका क्रिकेट के चयन समिति के अध्यक्ष भी बने लेकिन 2015 में टीम की असफलता के बाद उनका कार्यकाल खत्म हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 विश्व कप में प्लेइंग 11 में किसको देना चाहती है हरमनप्रीत कौर मौका, जान लीजिए
टी20 विश्व कप में प्लेइंग 11 में किसको देना चाहती है हरमनप्रीत कौर मौका, जान लीजिए
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले बड़ा अपडेट, भारतीय टीम में होगा बदलाव, ये गेंदबाज बाहर और इसे मिलेगा टीम में मौका!
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले बड़ा अपडेट, भारतीय टीम में होगा बदलाव, ये गेंदबाज बाहर और इसे मिलेगा टीम में मौका!
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस का वीडियो वायरल, जमकर पसीना बहा रहे खिलाड़ी
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस का वीडियो वायरल, जमकर पसीना बहा रहे खिलाड़ी
Explained: वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च स्टडी क्यों कर रहा IIM इंदौर? 15 साल की उम्र में 72 छक्कों का कमाल और माइंडसेट मैनेजमेंट की पूरी कहानी
वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च स्टडी क्यों कर रहा IIM इंदौर? 72 छक्कों और माइंडसेट मैनेजमेंट की कहानी

वीडियोज

Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग पर हमले का VIDEO आया सामने! | Breaking | Patna

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
खान सर कोचिंग मामला: रोशन आनंद सहित 3 गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री बोले- 'अगले 3 महीने में…'
खान सर कोचिंग मामला: रोशन आनंद सहित 3 गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री बोले- 'अगले 3 महीने में…'
Box Office Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान, रितब्रता बनर्जी को लेकर किया बड़ा दावा
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
Viral Video : पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
Embed widget