एक्सप्लोरर

भारतीय फैंस से जुड़े नस्लभेदी विवाद पर इयोन मोर्गन की सफाई, कहा- मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया

इयोन मोर्गन, जोस बटलर और मैकुलम पर भारतीय फैंस के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं. मोर्गन ने करीब एक महीने बाद इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. मोर्गन का कहना है कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया.

इंग्लैंड और कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन भारतीय फैंस को लेकर किए गए विवादित ट्वीट की वजह से चर्चा में है. मोर्गन ने पूरे मामले पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए नस्लभेद के आरोपो को खारिज किया है. मोर्गन का कहना है कि उनके ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया है. 

इंग्लैंड क्रिकेट से जुड़े कई खिलाड़ी पिछले एक महीने से नस्लभेद के आरोपों से जूझ रहा है. इस विवाद की शुरुआत ओली रोबिनसन को 2012-13 में किए गए नस्लभेदी ट्वीट के वायपल होने से हुई. ईसीबी ने हालांकि रोबिनसन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से निलबिंत कर दिया है.

लेकिन इस घटना के तुरंत बाद मोर्गन और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. ये दोनों खिलाड़ी अपने ट्वीट में सर शब्द का इस्तेमाल करके भारतीयों का मजाक उड़ा रहे थे.

मोर्गन ने हालांकि श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही लिमिटिड ओवर सीरीज से पहले इन बातों पर ध्यान नहीं देने का दावा किया है. मोर्गन ने सर शब्द को सम्मानजनक बताया है. इंग्लैंड के कप्तान ने कहा, ''अगर मैं सोशल मीडिया या दुनिया में कहीं भी किसी को सर कहता हूं तो यह सराहना या सम्मान का संकेत है.''

मोर्गन ने विवाद पर ध्यान नहीं देने का दावा किया

मोर्गन का दावा है कि उनके ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया है. मोर्गन ने कहा, ''अगर इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है तो मैं इसे नियंत्रित नहीं कर सकता और ना ही इसके बारे में कुछ कर सकता हूं. इसलिए मैंने इस पर गौर नहीं किया.''

कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम भी कथित तौर पर बाद में इस संवाद से जुड़ गए. केकेआर ने इस मामले में जांच की बात कही थी. इतना ही नहीं बीसीसीआई भी कह चुका है कि दोनों खिलाड़ियों को इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए.

बटलर और मोर्गन दोनों इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हैं. बटलर राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलते हैं जबकि मोर्गन नाइट राइडर्स के कप्तान हैं.

WTC 2021 Final: न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को बोले गए अपशब्द, आईसीसी ने दो दर्शकों को मैदान से बाहर निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget