एक्सप्लोरर

ENGvsWI: शाई होप के शतकों की बदौलत दूसरे टेस्ट में WI ने ENG को दी करारी शिकस्त

ENGvsWI: शाई होप के शतकों की बदौलत दूसरे टेस्ट में WI ने ENG को दी करारी शिकस्त

लीड्स: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड पर शानदार जीत दर्ज की है. मैच की दोनों पारियों में शतक जमाने वाले मैन ऑफ द मैच शाई होप ने वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई. वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन मंगलवार को पांच विकेट से हरा दिया. इसी के साथ उसने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है.

वेस्टइंडीज को जीत के लिए चौथी पारी में 322 रनों की दरकार थी. आखिरी दिन उसने अपने चौथे दिन के स्कोर बिना किसी विकेट के पांच रनों के स्कोर से शुरुआत की. एक समय टीम बैकफुट पर नजर आ रही थी.

इंडीज ने अपना पहला विकेट काइरन पॉवेल (23) के रूप में 46 के कुल स्कोर पर खोया. काइल होप बिना खाता खोले रन आउट हो गए. यहां से क्रेग ब्रैथवेट (95) और शाई होप (नाबाद 118) ने तीसरे विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया. इन दोनों खिलाड़ियों ने पहली पारी में भी 246 रनों की साझेदारी की थी. पहली पारी में ब्रैथेवट ने 134 और शाई होप ने 147 रन बनाए थे.

मोइन अली ने 197 के कुल स्कोर पर ब्रैथवेट को आउट किया, लेकिन शाई होप अभी भी विकेट पर डटे हुए थे. उन्होंने रोस्टन चेस (30) और जर्मने ब्लैकवुड (40) के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां कर टीम को जीत दिलाई.

शाई होप 118 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे. उन्होंने 211 गेंदें खेलीं और 14 चौके लगाए.

इंग्लैंड ने पहली पारी में सिर्फ 258 रन बनाए थे. जवाब में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 427 रनों का स्कोर कर मेजबानों पर मजबूत बढ़त ले ली थी. इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी पारी आठ विकेट पर 490 रनों पर घोषित की और वेस्टइंडीज के सामने 322 रनों की चुनौती रखी, जिसे मेहमान टीम ने 5 विकेट रहते हुए ही हासिल कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget