एक्सप्लोरर

ENGvsWI: कुक और रूट के शतकों से पहले दिन इंग्लैंड मजूबत


ENGvsWI: कुक और रूट के शतकों से पहले दिन इंग्लैंड मजूबत

बर्मिंघम: पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक और मौजूदा कप्तान जो रूट की शानदार शतकों की मदद से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 348 रन बनाए लिए हैं. 


इंग्लैंड ने इस ऐतिहासिक मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन ये फैसला उस वक्त गलत साबित होता नज़र आया जब स्टोनमैन और वेस्टले जल्द-जल्दी अपने विकेट गंवाकर चलते बने. लेकिन 39 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद एलिस्टेयर कुक और जो रूट ने टीम को सहारा दिया और पूरे दिन मैच में अपनी पकड़ बनाए रखी. 


दिन के खेल की शुरूआत में दो विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड ने लंच तक दो विकेट पर 108 रन बनाये थे. उस समय कुक 50 और रूट 40 रन पर खेल रहे थे. लंच तक दोनों बल्लेबाज़ों ने अब तक तीसरे विकेट के लिये 67 रन जोड़े और टीम को संभाला. 


लंच के बाद दिन के खेल के दूसरे सेशन में भी कप्तान रूट और कुक ने वेस्टइंडीज़ को मुश्किल में डाले रखा. दोनों बल्लेबाज़ों ने दूसरे सेशन में 107 रन जोड़े और टीम का एक भी विकेट नहीं खोने दिया. इस दौरान कुक 85 और जो रूट 103 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे. लेकिन टी के बाद इंग्लैंड ने जो रूट का इकलौता विकेट खोया और खेल खत्म होने तक अपनी स्थिती मजबूत रखी.


दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 248 रन जोड़े. इस दौरान कुक और जो रूट ने अपने-अपने शतक भी पूरे किए. इस शानदार साझेदारी के बाद कप्तान जो रूट आखिरी सेशन में अपना विकेट गंवा बैठे. उन्हें कीमर रोच ने 136 रन के स्कोर पर आउट किया. जो रूट ने अपनी पारी में 22 चौके लगाए. 


दिन का खेल खत्म होने तक एलिस्टर कुक 153 रन जबकि डीजे मलान 28 रन बनाकर क्रीज़ पर जमे हुए हैं. 


वेस्टइंडीज़ के लिए केमार रोच ने 2 जबकि कमिंस ने 1 विकेट अपने नाम किया. 


इंग्लैंड की सरजमीं पर यह गुलाबी गेंद से खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच है. इंग्लैंड इस तरह से दिन रात्रि टेस्ट मैच खेलने वाला छठा देश बना. आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका इससे पहले गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेल चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में कितना फायदा? जानें ताजा अपडेट
अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में कितना फायदा?
अफगानिस्तान को रौंद टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे बड़ी जीत का बनाया रिकॉर्ड; सुथार चमके
अफगानिस्तान को रौंद टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे बड़ी जीत का बनाया रिकॉर्ड
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तकलीफ में बैठे हुए थे अखिलेश यादव', INDIA गठबंधन की बैठक पर बीजेपी पहला रिएक्शन, कहा- ड्रामा चल रहा...
'तकलीफ में बैठे हुए थे अखिलेश यादव', INDIA गठबंधन की बैठक पर BJP रिएक्शन, कहा- ड्रामा चल रहा...
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Airport Storm Viral Video: तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
Embed widget