एक्सप्लोरर

ENGvsSA: इंग्लैंड के 458 रन के जवाब में मुश्किल में साउथ अफ्रीका


ENGvsSA: इंग्लैंड के 458 रन के जवाब में मुश्किल में साउथ अफ्रीकासौजन्य: AFP

लंदन: इंग्लैंड के 458 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कप्तान डीन एल्गर के अर्धशतक और बवुमा की नाबाद(48 रन) पारी से दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन 5 विकेट खोकर 214 रन बना लिए हैं.


458 रनों के जवाब में बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीका टीम के बड़े-बड़े बल्लेबाज़ हाशिम आमला, जेपी डूमिनी नहीं चले. जिसकी वजह से दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीकी टीम 214 रन जोड़ सकी. वह अभी इंग्लैंड के पहली पारी के 458 रन से 244 रन पीछे है. दिन का खेल खत्म होने के समय बवुमा 48 और रबाडा 9 रन पर खेल रहे थे.


एल्गर और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट पहली बार अपनी अपनी टीमों की अगुवाई कर रहे हैं. रूट ने 190 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने मोईन अली(87) छठे विकेट के लिये 177 रन की साझेदारी की. स्टुअर्ट ब्राड(नाबाद 57) ने भी पिछले चार वर्षो में अपना पहला अर्धशतक जमाया जिससे इंग्लैंड 450 रन की संख्या पार करने में सफल रहा.


एल्गर की कप्तान के रूप में नियुक्ति हालांकि स्थायी है क्योंकि नियमित कप्तान फाफ डुप्लेसिस के दूसरे टेस्ट में वापसी करने की संभावना है.


दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी में परेशान करने वाले ब्राड ने अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हीनो कुन(एक) को आउट करके इंग्लैंड को पहली सफलता दिलायी. इस 33 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक को पहली स्लिप में कैच थमाया.


एल्गर ने हालांकि एक छोर संभाले रखा और 90 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने और अमला ने दूसरे विकेट के लिये 72 रन जोड़े. मोइन ने अमला को पगबाधा आउट करके यह साझेदारी तोड़ी. इससे पहले इंग्लैंड ने सुबह पांच विकेट पर 357 रन से आगे खेलना शुरू किया और रूट ने अपनी पारी 190 रन तक पहुंचायी. उन्होंने इंग्लैंड ने बीच में दो बार तीन-तीन गेंदों के अंदर दो-दो विकेट गंवाये. इसके बावजूद अगर वह 450 रन के पार पहुंच पाया तो इसका श्रेय ब्राड और जेम्स एंडरसन के बीच आखिरी विकेट के लिये 27 गेंदों पर निभायी गयी 45 रन की साझेदारी को जाता है. ब्राड ने नाबाद 57 और एंडरसन ने 12 रन बनाये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget