एक्सप्लोरर

ENG vs NZ: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से इस कारण बाहर हुआ ये दिग्गज कीवी खिलाड़ी, सामने आई ये वजह

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉटलिंग पीठ की चोट से उबरने में असफल रहने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुए दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो गए.

England vs New Zealand: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच लॉर्ड्स में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था. दूसरे टेस्ट से ठीक पहले न्यूजीलैंड के लिये एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई. न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉटलिंग पीठ की चोट से उबरने में असफल रहने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुए दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो गए.

वॉटलिंग पीठ में दर्द से पूरी तरह से नहीं उबर पाए और उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर होने के लिए मजबूर होना पड़ा. इस चोट ने वॉटलिंग को पहले भी परेशान किया है. हालांकि पिछले 24 घंटों में इसमें सुधार हुआ था, लेकिन इसमें इतना सुधार नहीं हुआ है कि वह दूसरे टेस्ट में विकेट के पीछे की जिम्मेदारी निभा सके.

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने एक बयान में कहा, "पीठ दर्द उबर नहीं पाने के कारण न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉटलिंग इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुए दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. वॉटलिंग की जगह अब वेलिंगटन फायरबर्डस के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल अपने 11वें टेस्ट में छठी बार विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे." इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 18000 दर्शकों की मौजूदगी में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.


ENG vs NZ: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से इस कारण बाहर हुआ ये दिग्गज कीवी खिलाड़ी, सामने आई ये वजह

वॉटलिंग 18 जून से भारत के खिलाफ होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. 35 साल के वॉटलिंग ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 74 टेस्ट और 28 वनडे मैच खेले हैं.

एनजेडसी ने वॉटलिंग के हवाले से कहा था, " यह सही समय है. न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना और विशेष रूप से टेस्ट बैगी पहनना एक बड़ा सम्मान रहा है. टेस्ट क्रिकेट वास्तव में खेल का शिखर है और मुझे लड़कों के साथ सफेद ड्रेस में बाहर आकर हर मिनट से प्यार है.''

उन्होंने कहा, " पांच दिनों के बाद टीम के साथ चेंजिंग रूप में बीयर के साथ बैठना मिस करूंगा. मैंने कुछ महान खिलाड़ियों के साथ खेला है और कई अच्छे साथी बनाए हैं. मुझे उस रास्ते पर बहुत मदद मिली है जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा." वॉटलिंग टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले मात्र नौवें विकेटकीपर बल्लेबाज है. उन्होंने पहला दोहरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget