एक्सप्लोरर

ENG vs IND 4th Test 1st Day: इंग्लैंड 246 पर हुआ ढेर, भारत ने पहले दिन बनाए 19 रन

साउथैंप्टन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन भारतीय पेस अटैक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की पहली पारी 246 रनों पर समेट दी.

साउथैंपटन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड की पहली पारी 246 रनों पर समेट दी. जिसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना विकेट गंवाए 19 रन बना लिए हैं. लोकेश राहुल 11 और शिधर धवन 3 रन बनाकर खेल रहे हैं.

पहली पारी के आधर पर भारतीय टीम इस वक्त 227 रन पीछे है जबकि अभी उसके सभी विकेट सुरक्षित हैं.

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड की पारी 246 रनों पर समेट दी. एक समय इंग्लैंड 100 के अंदर ढेर होती दिख रही थी लेकिन 20 साल के ऑलराउंडर सैम करन(78) ने एक बार फिर धैर्यपूर्ण अर्द्धशतकीय पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके तो वहीं इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और अश्विन ने दो-दो जबकि हार्दिक ने एक विकेट चटकाया.

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उनके फैसले को गलत साबित कर दिया. तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर बुमराह ने आउट ऑफ फॉर्म चल रहे कीटन जेनिग्स को LBW आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई. बुमराह की तेज अंदर आती गेंद को जेनिंग्स समझ ही नहीं पाए. उन्हें लगा की गेंद बाहर निकलेगी इसलिए वह गेंद को छोड़ने का प्रयास कर रहे थे लेकिन गेंद उनके पैड से जा टकराई. जेनिंग्स एक रन के कुल स्कोर पर आउट हुए.

कप्तान जोए रूट (4) को ईशांत ने अपना 15 के कुल स्कोर पर अपना शिकार बनाया. टेस्ट क्रिकेट में यह उनका 250वां विकेट था. रूट के बाद बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो (6) को जल्द पवेलियन भेज भारत की तीसरी और बड़ी सफलता दिलाई. पांड्या ने विकेट पर जमने की कोशिश में लगे सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक (17) को अपना शिकार बनाया.

36 रन के कुल योग इंग्लैंड के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे जो कि पिछले 80 साल में उनका सबसे खराब प्रदर्शन था. लंच के बाद शमी ने पांव जमाने की कोशिश कर रहे जोस बटलर(21) को कप्तान कोहली के हाथों कैच करा कर टीम को पांचवीं सफलता दिला दी. बटलर के आउट होते ही उनके जोड़ीदार बेन स्टोक्स(23) भी पवेलियन लौट गए. उन्हें भी शमी ने अपना शिकार बनाया.

इंग्लैंड के ऊपर दूसरे सेशन में ऑल आउट होने का खतना मंडराने लगा था लेकिन काउंटी क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने के बाद टीम में वापसी कर रहे मोईन अली ने पहले टेस्ट के शतकवीर सैम करन के साथ टीम की वापसी कराई. दोनों के बीच 81 रनों की साझेदारी हुई. टी के बाद अश्विन ने अली को बुमराह के हाथों कैच करा कर इस साझेदारी को तोड़ा. अली के बाद आदिल राशिद ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं पाए और इशांत के तीसरे शिकार बने.

गिरते विकेट के बीच करन ने शानदार खेल दिखाते हुए अपना अर्द्धशतक पूरा किया. उन्होंने 9वें विकेट के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड(17) के साथ 63 रनों की साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजों को खासा परेशान किया. बुमराह ने दिन के आखिरी समय में ब्रॉड को LBW आउट किया. करन अश्विन की गेंद पर आउट होने वाले आखिली बल्लेबाज रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget