एक्सप्लोरर

Smith vs Stokes: स्टोक्स की घातक गेंदबाजी के सामने स्मिथ ने टेके घुटने, वीडियो में देखें कैसे DRS भी हुआ खराब

England vs Australia, 1st Test: बेन स्टोक्स ने एशेज सीरीज 2023 के पहले मुकाबले में स्टीव स्मिथ को आउट कर दिया. इंग्लैंड की टीम ने स्टोक्स का यह वीडियो ट्वीट किया है.

Steve Smith Ben Stokes ENG vs AUS: एशेज सीरीज 2023 का पहला मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बर्मिंघम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने पहले दिन 393 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. अब ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी के लिए बैटिंग कर रही है. इस दौरान स्टीव स्मिथ महज 16 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें बेन स्टोक्स ने चलता किया. स्टोक्स की शानदार गेंदबाजी का इंग्लैंड ने वीडियो ट्वीट किया है. फैंस ने सोशल मीडिया पर स्टोक्स की तारीफ की है.

ऑस्ट्रेलिया ने मैच के दूसरे दिन लंच ब्रेक तक 3 विकेट के नुकसान तक 78 रन बना लिए थे. इस दौरान स्मिथ नंबर 4 पर बैटिंग करने आए. उन्होंने 59 गेंदों का सामना करते हुए 16 रन बनाए. स्मिथ को स्टोक्स ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. इंग्लैंड ने 27वां ओवर स्टोक्स को सौंपा था. उनके इस ओवर की आखिरी गेंद इतनी खतरनाक थी कि स्मिथ चकमा खा गए और विकेट गंवा बैठे. उन्होंने इसके बाद डीआरएस भी लिया. लेकिन डीआरएस भी नहीं बचा पाया. ऑस्ट्रेलिया का एक डीआरएस खराब हो गया.

बता दें कि इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान के साथ 393 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. इस दौरान जो रूट ने नाबाद शतक जड़ा था. उन्होंने 118 रन बनाए थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने खबर लिखने तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान के साथ 165 रन बना लिए थे. टीम के लिए ओपनर डेविड वॉर्नर कुछ खास नहीं कर पाए. वे 9 रन बनाकर आउट हुए. मार्नस लाबुशेन बिना खाता खोले आउट हुए. ट्रेविस हेड अर्धशतकीय पारी के बाद आउट हुए. उन्होंने 50 रन बनाए. 

यह भी पढ़ें : Rohit Sharma India: रोहित की खराब फॉर्म पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी प्रतिक्रिया, बताया कैसे हो सकती है वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget