एक्सप्लोरर

ENG vs AUS: बेन स्टोक्स ने एशेज के इतिहास में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, रोहित शर्मा के साथ खास क्लब का बने हिस्सा

Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 सीरीज में बेन स्टोक्स के बल्ले से कुल 15 छक्के देखने को मिले. अब एक एशेज सीरीज के दौरान सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

Ben Stokes Creates History In Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज 2023 में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स का बल्ला जमकर बोलता हुआ दिखाई दिया है. सीरीज के आखिरी टेस्ट में स्टोक्स ने अपने बल्ले से एक ऐसा कारनामा किया है, जो पहले कोई भी बल्लेबाज इस सीरीज में करने में कामयाब नहीं हो सका था. इस टेस्ट सीरीज में स्टोक्स ने जहां 45 के औसत से 405 रन बनाए. वहीं उनके बल्ले से 15 छक्के भी देखने को मिले.

बेन स्टोक्स ने ओवल टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम की दूसरी पारी के दौरान 67 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रनों की पारी खेली. अब वह एक एशेज सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में केविन पीटरसन के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. पीटरसन ने साल 2005 की एशेज सीरीज के दौरान कुल 14 छक्के लगाए थे.

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम है. जिन्होंने साल 2019-20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कुल 19 छक्के लगाए थे. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शिमरन हेटमायर 15 छक्कों के साथ जबकि तीसरे नंबर पर अब बेन स्टोक्स 15 छक्कों के साथ हैं.

ओवल टेस्ट में इंग्लैंड की स्थिति बेहद मजबूत

एशेज 2023 सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. अभी तक 3 दिनों के खेल में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. मेजबान इंग्लैंड ने तीसरे दिन का अंत होने पर अपनी पकड़ को काफी मजबूत कर लिया था. इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 389 रन बना लिए थे और उनके पास अब कुल बढ़त 377 रनों की हो चुकी है. इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने 91 और जॉनी बेयरस्टो ने भी 78 रनों की पारी खेली.

 

यह भी पढ़ें...

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवे टेस्ट के बाद क्रिकेट को अलविदा कहेंगे स्टुअर्ट ब्रॉड, पढ़ें कैसा रहा करियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget