एक्सप्लोरर

ENGvsSA: पहले टेस्ट मैच मे इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को दी करारी शिकस्त

ENGvsSA: पहले टेस्ट मैच मे इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को दी करारी शिकस्त


लंदन: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने चौथे दिन अफ्रीका को 211 रनों से हरा दिया. इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर मोईन अली की शानदार गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका सिर्फ 119 रनों पर ढ़ेर हो गई. इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.


 


इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी 331 रन का लक्ष्य था लेकिन अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले बदलाव के रूप में आए मोईन ने शुरू से ही साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपनी बलखाती गेंदों के जाल में फंसाना शुरू कर दिया था. इस ऑफ स्पिनर ने 53 रन देकर छह विकेट लिये. लियाम डासन ने 34 रन देकर दो जबकि जेम्स एंडरसन और मार्क वुड ने एक एक विकेट लिया.


 


इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 233 रन बनाये थे. उसकी तरफ से पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने 69 और सात रन के निजी योग पर जीवनदान पाने वाले जोनी बेयरस्टॉ ने 51 रन बनाये.


 


साउथ अफ्रीका ने ओपनर बल्लेबाज हीनो कुन (नौ), कार्यवाहक कप्तान डीन एल्गर (दो) और जीन पाल डुमिनी (दो) के विकेट चाय के विश्राम से पहले ही हासिल कर लिये थे. उसका दारोमदार अनुभवी हाशिम अमला पर टिका था लेकिन वह भी तीसरे सत्र के शुरू में ही आउट हो गये. अमला ने 11 रन बनाये.


 


एंडरसन ने कुन को विकेट के पीछे कैच कराकर इंग्लैंड को शुरूआती सफलता दिलायी जबकि मोईन अली ने एल्गर को वापस कैच देने के लिये मजबूर किया. डुमिनी ने टी ब्रेक से ठीक पहले वुड की शॉर्ट पिच गेंद पर मिडविकेट पर मोईन को कैच थमाया.


 


डासन ने चाय के बाद अमला को पगबाधा आउट करके स्कोर चार विकेट 28 रन कर दिया. इसके बाद मोईन पूरी तरह से हावी हो गये तथा उन्होंने क्विंटन डिकाक (18) और तेम्बा बावुमा (21) को आउट करके इंग्लैंड की बड़ी जीत सुनिश्चित की.


 


लार्डस पर आज गेंदबाजों का दिन था और दिन भर में कुल 19 विकेट गिरे. इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने सुबह के सत्र में सात विकेट निकालकर इंग्लैंड को झकझोरा. उसकी तरफ से बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने 85 रन देकर चार विकेट लिये. मोर्ने मोर्कल और कैगिसो रबादा ने तीन-तीन विकेट हासिल किये. कुक ने सुबह 59 और गैरी बैलेन्स ने 22 रन से अपनी पारी आगे बढ़ायी. इन दोनों को रन बनाने में दिक्कत हुई. 


 


कप्तानी छोड़ने के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे कुक अपने कल के स्कोर में केवल दस रन जोड़कर मोर्कल की गेंद हवा में खेलकर कवर में तेम्बा बावुमा को कैच दे बैठे. मोर्कल ने इसके बाद बैलेन्स को विकेट के पीछे कैच कराया. वह 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे.


 


पहली पारी में 190 रन बनाने वाले कप्तान जो रूट केवल पांच रन बनाकर आउट हो गये. बायें हाथ के स्पिनर महाराज ने उन्हें बोल्ड किया. रबादा ने इसके बाद बेन स्टोक्स (एक) को एलबीडब्ल्यू आउट किया. पहले सत्र में साउथ अफ्रीका को केवल एक बार निराशा हाथ लगी जब महाराज की गेंद पर वर्नोन फिलैंडर ने बेयरस्टॉ को जीवनदान दिया.


 


महाराज ने हालांकि मोईन (सात) को बोल्ड किया जबकि लियाम डॉसन और स्टुअर्ट ब्राड दोनों खाता नहीं खोल पाये. बेयरस्टॉ की पारी का अंत आखिर में महाराज ने ही किया जिसके साथ इंग्लैंड की पारी भी समाप्त हुई.


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच
फाफ डु प्लेसिस रिलीज, कई खिलाड़ियों की बदली टीम; सभी टीमों के स्क्वॉड का एलान
फाफ डु प्लेसिस रिलीज, कई खिलाड़ियों की बदली टीम; सभी टीमों के स्क्वॉड का एलान
श्रीलंका दौरा मिस करेंगे साई सुदर्शन? क्या है टीम इंडिया से जुड़ने का अपडेट? जानें कहां हैं अभी
श्रीलंका दौरा मिस करेंगे साई सुदर्शन? क्या है टीम इंडिया से जुड़ने का अपडेट? जानें कहां हैं अभी
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget