एक्सप्लोरर

WWC 17: साउथ अफ्रीका को 2 विकेट हराकर महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंची इंग्लैंड

WWC 17: साउथ अफ्रीका को 2 विकेट हराकर महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंची इंग्लैंड

ब्रिस्टल: महिला विश्व कप के पहले सेमिफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हरा कर फाइनल में पहुंच गई है. इंग्लैंड ने पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 218 रनों पर ही सीमित कर दिया और फिर इस लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया.

इंग्लैंड की टीम फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता से भिड़ेगी. दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को खेला जाएगा. इंग्लैंड की तरफ से प्लेयर ऑफ द मैच सारा टेलर ने सर्वाधिक 54 रन बनाए. अंत में जैनी गन का 27 गेंदों का योगदान भी इंग्लैंड की जीत में अहम साबित हुआ.

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को लॉरन विनफील्ड (20) और टैमी बेयुमोंट (15) ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े. यह दोनों खिलाड़ी 62 के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थीं.

इंग्लैंड थोड़े दवाब में थी, लेकिन टेलर और हीथर नाइट (30) ने तीसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी करते हुए दबाव से बाहर निकाला. इस जोड़ी ने किसी तरह की जल्दबाजी नहीं की और समय लेते हुए रन बनाए. दोनों ने 19.1 ओवरों में 4.06 की औसत से रन जोड़े.

76 गेंदों का सामना कर सात चौके मारने वाली सारा 139 के कुल स्कोर पर रन आउट हो गईं. कप्तान नाइट भी तीन रन बाद आउट होकर पवेलियन लौट गइर्ं. नताली स्काइवर तीन रनों का ही योगदान दे सकीं. उनके रूप में 145 के कुल स्कोर पर इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा.

यहां एक बार फिर इंग्लैंड पर संकट था. फ्रान विल्सन (30) और कैथरीन ब्रंट (12) ने टीम को जीत के करीब ले जाने की कोशिश की, लेकिन यह साझेदारी 173 के कुल स्कोर पर टूट गई. ब्रंट, मोसेलिने डेनियल्स की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटीं.

अंत में विल्सन ने गन के साथ मिलकर टीम को मुश्किल समय में बिखरने नहीं दिया और टीम को जीत के करीब पहुंचाया. टीम को जब 13 गेंदों में छह रनों की जरूरत थी तभी विल्सन आउट हो गईं. विल्सन ने 38 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके लगाए.

गन ने अंत में आकर 27 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद पारी खेली. एनया श्रबसोले ने चौका मार टीम की फाइनल में पहुंचाया. साउथ अफ्रीका की तरफ से अयाबोंगा खाका और सुने लुस ने दो-दो विकेट लिए. शबनम इस्माइल, मारिजाने कैप और डेनियल्स को एक-एक सफलता मिली. एक बल्लेबाज रन आउट हुई.

इससे, पहले इंग्लैंड की गेंदबाजों ने सटीक लाइन लैंग्थ के साथ गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को बड़ा स्कोर करने से रोका. साउथ अफ्रीका की तरफ से मिग्नोन डु प्रीज ने सर्वाधिक नाबाद 76 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज लॉरा वोलवार्डट ने 66 रनों का योगदान दिया.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत खराब रही. उसने 21 रनों पर ही अपना पहला विकेट खो दिया. लिजेली ली (7) छठे ओवर में पवेलियन लौट गई थीं. तृषा चेट्टी ने 15 रनों का योगदान दिया. वह 48 के कुल स्कोर पर आउट हुईं.

यहां से प्रीज और वोलवार्ट ने टीम को संभाला और सौ का आंकड़ा पार कराते हुए तीसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े. 125 के कुल स्कोर पर वोलवार्ट आउट हो गईं. उन्होंने 100 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए. इसके बाद प्रीज अकेली संघर्ष करती रहीं. दूसरे छोर पर साथ न मिल पाने के कारण वह रन गति को बढ़ाने में भी असफल रहीं. उन्होंने 95 गेंदों का सामना किया और पांच चौके लगाए.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
IND vs ENG: आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget