एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के लिए टीम सिलेक्शन बन सकता है मुश्किल का सबब, इस खिलाड़ी को बाहर करने की मांग हुई

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम के सामने प्लेइंग इलेवन को लेकर मुश्किल खड़ी हो सकती है. इंग्लैंड की टीम में रूट की वापसी होना तय है.

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में मेजबान टीम के बल्लेबाज जोए डेनली खराब प्रदर्शन की वजह से निशाने पर आ गए हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जोए डेनली को दूसरे टेस्ट से बाहर करने की मांग की है. वॉन का कहना है कि कप्तान जोए रूट को अगले मैच में डेनली के स्थान पर ही वापसी करनी चाहिए.

डेनली एजेस बाउल में वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच की पहली और दूसरी पारी में18 और 19 रन ही बना सके. उन्होंने पिछली आठ पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है. डेनली ने इंग्लैंड के लिए अब तक 15 टेस्ट मैच खेले हैं और वह एक भी शतक नहीं बना पाए हैं. डेनली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 6 अर्धशतक हैं और उन्होंने 29 के औसत से अब तक 827 रन बनाए हैं.

टीम सिलेक्शन बनेगा मुद्दा

दूसरी तरफ, जैक क्रॉवले दूसरी पारी में 76 रनों के साथ शीर्ष स्कोरर रहे. क्रॉवले इस मैच में रूट के स्थान पर खेल रहे हैं. वॉन ने कहा, "आप यह कह सकते हैं कि डेनली बेहद भाग्यशाली रहे हैं कि उन्होंने 15 टेस्ट मैच खेला. यहां पर काफी खिलाड़ी हैं जिन्होंने सिर्फ आठ टेस्ट खेले और शतक जमाया. डेनली ने अपना मौका गंवा दिया है. क्रॉवले को पूरा मौका दिया जाना चाहिए. मुझे डेनली के लिए दुख है-उनका स्तर वैसा नहीं है." उन्होंने कहा, "इंग्लैंड को डेनली को लेकर फैसला करना होगा. क्रॉवले निश्चित तौर पर टीम में रहेगा."

इससे पहले, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने डेनली को सलाह दी थी कि बड़े स्कोर बनाने के लिए उन्हें अपनी बल्लेबाजी तकनीक में सुधार करना चाहिए, अन्यथा वह टीम में अपनी जगह खो सकते हैं.

बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में रूट की वापसी तय होने की वजह से मेजबान टीम के सामने सिलेक्शन को लेकर भी समस्या खड़ी हो सकती है. इसके अलावा कप्तान के लिए अपने तेज गेंदबाजों का चयम भी कम मुश्किल काम नहीं होगा. ब्रॉड पहले ही सीरीज से शुरुआती मैच से बाहर किए जाने पर नाराजगी दिखा चुके हैं.

DRS को लेकर सचिन तेंदुलकर बोले- अगर गेंद विकेट पर लगे तो आउट दिया जाना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget