एक्सप्लोरर

चौथे टेस्ट में और भी खूंखार होगी इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन, लौट आए 2 बेहद खतरनाक खिलाड़ी

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से 27 जुलाई के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. जानें इस मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव में है. मेजबान अंग्रेज सीरीज में 2-1 से आगे हैं. ऐसे में एक और जीत सीरीज इंग्लैंड की झोली में डाल देगी. लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड लगभग हारा हुआ मैच जीता. इसके बाद भी चौथे टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम दो बदलाव के साथ उतर सकती है. भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से 27 जुलाई के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. 

इंग्लैंड ने मंगलवार को चौथे टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम का एलान किया. तेज गेंदबाज जैमी ओवरटन और सैम कुक को टीम में जगह नहीं मिली. वहीं चोटिल शोएब बशीर की जगह 35 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर लियाम डॉसन की टीम में वापसी हुई. डॉसन ऑफ ब्रेक स्पिन के साथ-साथ निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी करने में माहिर हैं. 

चौथे टेस्ट में दो बदलाव कर सकती है इंग्लिश टीम 

ओपनर जैक क्रॉली इस सीरीज में अब तक प्रभाव नहीं डाल सके हैं. हालांकि, अभी इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट उनपर भरोसा बनाए रख सकता है. चौथे टेस्ट में भी वह बेन डकेट के पारी की शुरुआत कर सकते हैं. गेंदबाजी विभाग में इंग्लैंड दो बदलाव कर सकता है. भले ही इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट जीता और सीरीज में भी आगे है, लेकिन फिर भी इंग्लिश टीम ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट में दो बदलाव के साथ उतर सकती है. इसमें शोएब बशीर की जगह लियाम डॉसन का खेलना लगभग तय है. वहीं तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स की जगह गस एटकिंसन को भी मौका मिलने की उम्मीद है. 

चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन/ब्रायडन कार्स, क्रिस वोक्स, लियाम डॉसन और जोफ्रा आर्चर.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget