एक्सप्लोरर

31 रनों के भीतर 6 विकेट, राहुल-पंत के शतक पर फिरा पानी; लीड्स टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को दिया 371 का लक्ष्य

सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा है. टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 364 रन बनाए हैं.

IND vs ENG 1st Test: सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा है. टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 364 रन बनाए हैं, चूंकि उसे पहली पारी में 6 रनों की बढ़त मिली थी, इसलिए इंग्लैंड को अब पहला टेस्ट मैच जीतने के लिए 371 रन बनाने होंगे. चौथे दिन भारत के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली, लेकिन पुछल्ले बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप हो गए.

भारतीय टीम ने पहली पारी में 471 और इंग्लैंड ने जवाब में अपनी पहली पारी में 465 रन बनाए थे. इस तरह 6 रनों की बढ़त के साथ तीसरे दिन टीम इंडिया ने दूसरी पारी का आगाज किया, लेकिन इसी मैच में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. पिछली पारी में शून्य के स्कोर पर आउट हुए साई सुदर्शन ने इस बार खाता तो खोला, लेकिन 30 के स्कोर से आगे नहीं बढ़ पाए.

कप्तान शुभमन गिल भी अपनी पहली पारी के प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाए और इस बार सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने. नतीजन भारतीय टीम ने 92 के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए थे. यहां से केएल राहुल और ऋषभ पंत ने मोर्चा संभालते हुए 195 रनों की विशाल साझेदारी की. इस मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर ऋषभ पंत ने इतिहास भी रचा है. पंत 118 रन बनाकर आउट हुए. जब केएल राहुल 137 रन बनाकर आउट हुए तो भारतीय टीम का स्कोर 333/5 था.

धड़ाधड़ गिरे विकेट

एक समय दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 333 रन बना लिए थे. यहां से इंग्लैंड के गेंदबाजों ने धड़ाधड़ विकेट चटकाए. आलम यह रहा कि भारतीय टीम के आखिरी 6 विकेट महज 31 रनों के भीतर गिर गए. भारतीय टीम जहां 400 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का सपना देख रही होगी, वहां वो इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य ही दे पाई. जोश टंग ने ऐसा कहर बरपाया कि उन्होंने शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का विकेट एक ही ओवर में चटका दिया था.

यह भी पढ़ें:

IND VS ENG: केएल राहुल पर वाइफ आथिया शेट्टी ने यूं लुटाया प्यार, इंग्लैंड में स्पेशल सेंचुरी पर दिया खास रिएक्शन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, जानें क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, जानें क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज
दिल्ली में पार्षदों के लिए खुशखबरी, MCD बजट में भत्ते में बढ़ोतरी समेत IVP के 19 प्रस्ताव मंजूर
दिल्ली में पार्षदों के लिए खुशखबरी, MCD बजट में भत्ते में बढ़ोतरी समेत IVP के 19 प्रस्ताव मंजूर
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
सराय काले खां से कब चलने लगेगी रैपिड रेल, मेरठ जाने वालों को कब से मिलेगी राहत?
सराय काले खां से कब चलने लगेगी रैपिड रेल, मेरठ जाने वालों को कब से मिलेगी राहत?
Seva Teerth Inauguration: संसद भवन से लेकर राजपथ तक, जानें अब कौन-सा किस नाम से जाना जाएगा?
संसद भवन से लेकर राजपथ तक, जानें अब कौन-सा किस नाम से जाना जाएगा?
Embed widget