एक्सप्लोरर

IPL 2021 पर जोस बटलर ने कहा- इस लीग से होने वाली कमाई को नहीं कर सकते अनदेखा

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी जोस बटलर ने कहा है कि वह आईपीएल में भाग लेने के लिए पहले ही कॉन्ट्रैक्ट ले चुके हैं. ऐसे में उनका न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलना मुश्किल लग रहा है. उन्होंने कहा कि आईपीएल से खिलाड़ियों की अच्छी कमाई हो जाती है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

इंग्लैंड के स्टार प्लेयर जोस बटलर ने आईपीएल को लेकर बड़ा बयान दिया है. बटलर ने कहा है कि आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से मिलने वाले फायदे को अनदेखी नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए उन्हें आईपीएल छोड़ने को कभी नहीं कहा गया.

बता दें कि भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए जोस बटलर का भी चयन किया गया है. इस सीरीज के बाद बटलर इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ेंगे. वहीं, अब वह इंग्लैंड आईपीएल के बाद ही जाएंगे.

उधर, ब्रिटिश मीडिया ने जोस बटलर के इस फैसले की कड़ी आलोचना की है. कहा गया है कि बटलर अपने फायदे के लिए टेस्ट सीरीज नहीं खेलना चाहते. जवाब में बटलर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "आईपीएल में मेरा कॉन्ट्रैक्ट इस सीरीज से पहले हो गया था. आईपीएल की शुरुआत होने के बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज रखा गया है. ऐसे में कुछ खिलाड़ी सीरीज में शामिल नहीं हो सकते हैं."

बटलर ने आईपीएल के फायदों पर भी की बात 

जोस बटलर ने आईपीएल के फायदों के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया, "आईपीएल से होने वाले फायदों के बारे में भी बात की जानी चाहिए. मुझे लगता है कि इस टूर्नामेंट से खिलाड़ियों की अच्छी कमाई हो जाती है. यहां तक कि टैलेंट भी निखारने के मौके मिलता है." बता दें कि आईपीएल 2021 में इंग्लैंड से 12 खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं.

9 अप्रैल से शुरू होगा आईपीएल 2021 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के सत्र का आयोजन नौ अप्रैल से 30 मई तक होगा. इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही होगा और इसके मुकाबले अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आयोजित कराए जाएंगे. कोरोना वायरस के कारण आईपीएल 2020 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुआ था.

इसे भी पढ़ेंः

IND W VS SA W 2nd ODI: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 157 रन पर समेटा, गोस्वामी ने लिए चार विकेट

सचिन की अगुवाई में इंग्लैंड के खिलाफ दम दिखाने उतरेंगे इंडिया लीजेंड्स, जानिए पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget