एक्सप्लोरर

IND vs ENG Full Squad: इंग्लैंड ने भारत दौरे के लिए घोषित की टीम, वनडे-टी20 सीरीज में कप्तानी करेंगे बटलर

IND vs ENG full squad announced: इंग्लैंड ने भारत दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी है. भारत-इंग्लैंड के बीच जनवरी 2025 में वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी.

IND vs ENG full squad announced: भारत और इंग्लैंड के बीच नए साल के मौके पर 22 जनवरी से टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए टीम घोषित कर दी है. टीम ने जोस बटलर को कप्तानी सौंपी है. बटलर अनुभवी खिलाड़ी हैं और कई मौकों पर कमाल का प्रदर्शन कर चुके हैं. जोफ्रा आर्चर वनडे और टी20 दोनों ही टीमों का हिस्सा हैं. गस एटकिंसन को भी दोनों ही टीमों में जगह मिली है. हैरी ब्रूक और बेन डकेट पर भी टीम ने भरोसा जताया है.

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसका 6 फरवरी से आगाज होगा. इंग्लैंड ने वनडे सीरीज के लिए अनुभवी गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के साथ-साथ मार्क वुड, जेमी स्मिथ और आदिल रशीद को भी जगह दी है. रशीद इंग्लैंड के लिए कई मौकों पर कमाल दिखाचुके हैं. फिल साल्ट भी टीम का हिस्सा हैं. जेमी ओवरटन और साकिब महमूद भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं.

बेथेल को भी इंग्लैंड ने दिया मौका -

इंग्लैंड की टी20 टीम भी काफी मजबूत है. इस सीरीज में भी बटलर ही कप्तानी करेंगे. आर्चर टी20 और वनडे दोनों ही सीरीज में खेलेंगे. जैकब बेथेल को टी20 सीरीज के लिए मौका मिला है. वे कमाल के खिलाड़ी हैं और दमदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर चुके हैं. ब्रूक और बेन डकेट टी20 सीरीज का हिस्सा हैं. वे वनडे में भी खेलेंगे.

कुछ ऐसा होगा इंग्लैंड का भारत दौरा -

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टी20 सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा. इस सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई में 2 फरवरी को खेला जाएगा. इसके बाद 6 फरवरी से 12 फरवरी तक तीन मैचों की वनडे सीरीज आयोजित होगी. पहला वनडे नागपुर, दूसरा वनडे कटक और तीसरा वनडे अहमदाबाद में आयोजित होगा.

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम - जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड.

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम - जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कारसे, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड

यह भी पढ़ें : Women's U19 Asia Cup Final: एशिया कप की चैंपियन बनी टीम इंडिया, फाइनल में बांग्लादेश को 41 रनों से रौंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget