एक्सप्लोरर

Coronavirus: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सभी घरेलू टूर्नामेंट रद्द किए, नई तारीखों का भी किया एलान

Coronavirus: कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया थम गई है. ऐसे मुश्किल वक्त में किसी भी देश के लिए क्रिकेट खेल पाना संभव नहीं है. इसलिए सभी क्रिकेट बोर्ड टूर्नामेंट्स को टालने का फैसला कर रहे हैं.

Coronavirus: कोरोना वायरस की वजह से देश में सभी क्रिकेट गतिविधियों पर रोक लगाने वाले देशों में इंग्लैंड भी शुमार हो गया है. इग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ने कोरोना वायरस के चलते 28 मई तक पेशेवर क्रिकेट को निलंबित करने का फैसला किया है. इसके साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने नए सेशन की शुरुआत को भी टालने का फैसला किया है.

ईसीबी ने प्रथम श्रेणी काउंटी टीमों, मेरिलबोन क्रिकेट क्लब और पेशेवर क्रिकेटर संघ से बातचीत के बाद यह फैसला लिया. ईसीबी ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ''उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सत्र की शुरुआत सात सप्ताह बाद करना ही ठीक रहेगा.''

बोर्ड ने यह भी कहा कि वह नए सेशन के लिए तीन नये विकल्पों पर विचार कर रहा है. बोर्ड की वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज, भारत के खिलाफ महिला टीम की सीरीज जून, जुलाई या अगस्त में शुरू करने की योजना है. बयान में कहा गया, ''सरकार से हम लगातार संपर्क बनाये रखेंगे. सत्र की शुरूआत को लेकर बातचीत जारी है. देरी की वजह से टूर्नामेंट्स को छोटा करने का प्लान भी बनाया जा सकता है.''

पिछले सप्ताह इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा भी रद्द कर दिया गया था. ब्रिटेन में अभी तक कोरोना वायरस के 4000 टेस्ट पाजीटिव निकले हैं और 177 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.

बाकी देशों ने भी रद्द किए घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट

भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड समेत कई बड़े देशों ने सभी तरह के घरेलू टूर्नामेंट पर रोक लगाने का फैसला पहले ही सुना दिया था. इस वक्त पूरी दुनिया में कहीं भी कोई इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज नहीं खेला जा रही है. इतना ही नहीं कोरोना वायरस की वजह से अगले महीने शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग भी अब तक सवालों के घेरे में है. अगर हालात और खराब होते हैं तो आईपीएल के रद्द होने की संभावना भी है.

Coronavirus: इस क्रिकेटर का कोरोना वायरस टेस्ट आया पॉजिटिव, खुद दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget