एक्सप्लोरर

SL vs ENG: मलिंगा के कहर को बारिश ने धोया, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 31 रन से हराया

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला गया दूसरे वनडे का हाल

वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे लसिथ मलिंगा की कहर बरपाती गेंदबाजी के बाद जमकर हुए बारिश ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 31 रनों से जीत दिला दी. डकवर्थ लुईस नियम से इंग्लैंड को मिली जीत में कप्तान इयोन मोर्गन (92) और जो रूट (71) की अर्द्धशतकीय पारियों के बाद तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की धारदार गेंदबाजी का भी अहम योगदान रहा.

इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था.

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 278 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 29 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन बनाये थे तभी बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा. मैच दोबारा शुरू नहीं हुआ और डकवर्थ लुईस नियम से इंग्लैंड को 31 रन से विजेता घोषित कर दिया गया.

श्रीलंका के लिए तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने 44 रन खर्च कर पांच विकेट झटके. यह सातवीं बार है जब मलिंगा ने वनडे में पांच या उससे अधिक विकट लिए हों.

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही. मलिंगा ने पारी की चौथी ही गेंद पर जेसन रॉय को शून्य के स्कोर पर चलता कर दिया. इसके बाद बेयरस्टा (26) और रूट ने 72 रन की साझेदारी कर पारी को संवारा. इस जोड़ी के टूटने के बाद मोर्गन ने रूट के साथ 68 रन की साझेदारी की.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत भी खराब रही. टीम ने 31 रन तक चार विकेट और 74 रन पर पांचवां विकेट गवां दिया. बारिश के कारण मैच रोके जाने समय धनंजय डि सिल्वा (नाबाद 36) और तिसारा परेरा (नाबाद 44) क्रिज पर मौजूद थे. दोनों के बीच 66 रन की साझेदारी हुई थी.

दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे बुधवार को पालेकेले में खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NZ को हराकर टीम इंडिया ने जीता 200वां T20 मैच, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड आसपास भी नहीं
NZ को हराकर टीम इंडिया ने जीता 200वां T20 मैच, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड आसपास भी नहीं
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
नमन धीर के आने से इन 3 खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद
नमन धीर के आने से इन 3 खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद
गजब हो गया! अफगानिस्तान के गेंदबाज ने वनडे मैच में फेंके 11 ओवर; बांग्लादेश ने की शिकायत
गजब हो गया! अफगानिस्तान के गेंदबाज ने वनडे मैच में फेंके 11 ओवर; बांग्लादेश ने की शिकायत

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget