एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के स्टार ऑल-राउंडर मोइन अली ने लिया टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑल-राउंडर मोइन अली ने एक बड़ा फैसला लिया है. वो आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट से नदारद रहेंगे.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑल-राउंडर मोइन अली ने एक बड़ा फैसला लिया है. वो आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट से नदारद रहेंगे. इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली ने टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लेने का निर्णय लिया है. अली को हाल में केंद्रीय अनुबंध में भी शामिल नहीं किया गया था. हालांकि, उन्हें सीमित ओवर के प्रारूपों के लिए बनाई केंद्रीय अनुबंध की सूची में शामिल किया गया था जो यह दर्शाता है कि वनडे एवं टी-20 में उनकी जगह अभी भी सुरक्षित है. ब्रेक लेने के कारण मोइन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेलेंगे. मोइन ने कहा, "मुझे लगता है कि मुझे लंबे प्रारूप से ब्रेक की जरूरत है, लेकिन बड़े ब्रेक की नहीं. हम देखेंगे कि न्यूजीलैंड सीरीज के बाद क्या होता है." उन्होंने कहा, "केंद्रीय अनुबंध में शामिल न होना निराशाजनक है, लेकिन मैं इसे लेकर परेशान नहीं हूं. क्रिकेट कभी भी मेरे लिए धन के बारे में नहीं रहा है. मैंने हमेशा खुद पर भरोसा किया है और विश्वास करता हूं कि सब कुछ ठीक हो जाएगा." मोइन अली को एशेज़ सीरीज़ के पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था. उन्होंने एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट की दो पारियों में महज़ 3 विकेट झटके थे और महज़ 4 रन ही जुटा पाए थे. इंग्लैंड टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर एशले जाइल्स ने इस फैसले के बाद कहा, ''सिर्फ मोइन अली नहीं, मैं सभी लोगों के बारे में सोचता हूं कि ये समर बहुत ही मुश्किलों से भरा रहा है. पहले विश्वकप और फिर एशेज़ ने इन बहुत से खिलाड़ियों पर मानसिक रूप से ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी प्रभाव डाला.'' जाइल्स ने आगे कहा, ''उनमें से कुछ खिलाड़ी उस दबाव को लेकर चल रहे हैं. मोइन का पहले टेस्ट का प्रदर्शन अच्छा नहीं था लेकिन ये क्रिकेट है.''
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा
IND vs ENG T20: भारत की पकड़ में था मैच, फिर रवि बिश्नोई ने 1 ओवर में लुटा दिए इतने रन; जीत गई इंग्लैंड
भारत की पकड़ में था मैच, फिर रवि बिश्नोई ने 1 ओवर में लुटा दिए इतने रन; जीत गई इंग्लैंड
2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget