एक्सप्लोरर

ASHES: मलान और बेयरस्टो की मदद से इंग्लैंड ने बनाए 403 रन

ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने डीजे मलान और जॉनी बेयरस्टो के शानदार शतकों की मदद से पहली पारी में 403 रन बना दिए हैं. हालांकि टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेहमान टीम ने महज़ 35 रनों के अंदर अपने 6 विकेट भी गंवा दिए.

नई दिल्ली/पर्थ: ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने डीजे मलान और जॉनी बेयरस्टो के शानदार शतकों की मदद से पहली पारी में 403 रन बना दिए हैं. हालांकि टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेहमान टीम ने महज़ 35 रनों के अंदर अपने 6 विकेट भी गंवा दिए. लेकिन इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में दमदार खेल दिखाया.

दूसरे दिन 4 विकेट पर 305 रनों से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम को पहला झटका जल्द ही 368 रन के स्कोर पर लगा. जब अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे डीजे मलान, नैथन लायन की गेंद पर 140 रन बनाकर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच आउट हो गए.

मलान के विकेट के कुछ देर बाद ही मोईन अली भी कुछ खास नहीं कर सके, और शून्य के स्कोर पर कमिंस का शिकार बने. इस दौरान जॉनी बेयरस्टो ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक पूरा किया. लेकिन विकेटों के गिरने का सिलसिला नहीं रूका और इसके बाद जॉनी बेयरस्टो भी 119 रन बनाकर स्टार्क बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. स्टार्क की ये गेंद इतनी शानदार थी कि बेयरस्टो का डायरेक्ट मिडिल स्टंप उखड़कर बाहर गिर गया. इसके दौरान एक के बाद एक इंग्लिश टीम ने महज़ 35 रनों के अंदर अपने 6 विकेट गंवा दिए.

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज़ी लाइनअप के हीरो एक बार फिर मिचेल स्टार्क रहे. उन्होंने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट चटकाए. जबकि जोश हेज़लवुड ने भी इंग्लिश बल्लेबाज़ों को परेशान किया और 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा कमिंस को 2 और लायन को 1 विकेट मिला.

जैसे-तैसे इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने 400 रनों का आंकड़ा पार किया लेकिन उसके बाद पूरी टीम 403 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई. हालांकि वाका क्रिकेट मैदान पर एक आंकड़ा ये भी बताता है कि इतिहास में एक टीम को छोड़ जिस भी टीम ने यहां पर एक पारी में 400 रन बनाए हैं वो कभी टेस्ट नहीं हारी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget