एक्सप्लोरर

ENG Vs WI 1st Test Day 2: वेस्टइंडीज की दमदार गेंदबाजी, 204 रन पर सिमटी इंग्लैंड की पहली पारी

ENG Vs WI 1st Test Day 2: इंग्लैंड ने लंच तक 106 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन स्टोक्स और बटलर के आउट होने के बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई.

ENG Vs WI 1st Test Day 2: 117 दिन के बाद खेले जा रहे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली है. पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नज़र आए. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी 204 रन पर ही सिमट गई है. वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान जेसन होल्डर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए.

इससे पहले इंग्लैंड ने दूसरे दिन लंच सेशन के बाद अपनी पारी को 5 विकेट के नुकसान 106 रन से आगे बढ़ाना शुरू किया. लंच तक बेन स्टोक्स 21 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर 9 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे.

इन दोनों के बीच 67 रन की पार्टनरशिप का अंत वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने किया. होल्डर ने 43 रन बनाकर खेल रहे स्टोक्स को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवाया. जब स्टोक्स आउट हुए उस वक्त इंग्लैंड का स्कोर 154 रन था.

होल्डर के आगे टिक नहीं पाए इंग्लैंड के बल्लेबाज

इंग्लैंड के स्कोर में तीन रन और जुड़े थे कि टीम को एक और बड़ा झटका लग गया. 35 रन बनाकर बड़ी पारी की ओर बढ़ते नज़र आ रहे विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर भी होल्डर का शिकार बने. बटलर के बाद बल्लेबाजी करने आए आर्चर को होल्डर ने जीरो के स्कोर पर आउट कर दिया और पारी में अपने पांच विकेट पूरे किए.

होल्डर यहीं नहीं रूके और उन्होंने वेस्टइंडीज के खाते में जल्दी ही नौंवी सफलता भी डाल दी. होल्डर ने मार्क वुड को 5 रन पर पवेलियन वापस भेजा. वुड सिर्फ 7 गेंदों का सामना कर पाए. इंग्लैंड की टीम ने 174 रन के स्कोर पर अपने 9 विकेट गंवा दिए थे.

9 विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज डोम ने एंडरसन के साथ मिलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया. लेकिन ग्रेबियल ने एंडरसन को 10 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. डोम 31 रन बनाकर नाबाद रहे. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान होल्डर ने 6 और ग्रेबियल ने 4 विकेट लिए.

इससे पहले इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन एक विकेट के नुकसान पर 35 रन से आगे अपनी पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया था. लेकिन लंच तक ही इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन वापस लौट गई. लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 106 रन था.

ENG Vs WI 1st Test Day 2 Lunch: इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन वापस लौटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget