एक्सप्लोरर

ENG vs PAK: बटलर का तूफानी शतक, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 12 रनों से दी मात

इस हाइ स्कोरिंग मुकाबले में इंग्लैंड के जोस बटलर ने सिर्फ 50 गेंदों पर शतक बनाया जिससे इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में पाकिस्तान को 374 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया, लेकिन मेहमान टीम सात विकेट के नुकसान पर 361 रन ही बना पाई. 

वर्ल्ड कप से ऐन पहले इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चल रही पांच मैचों की वनडे सीरीज़ में मेज़बान इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में पाकिस्तान को 12 रनों से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस हाइ स्कोरिंग मुकाबले में इंग्लैंड के जोस बटलर ने सिर्फ 50 गेंदों पर शतक बनाया जिससे इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में पाकिस्तान को 374 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया, लेकिन मेहमान टीम सात विकेट के नुकसान पर 361 रन ही बना पाई. पहले विकेट के लिए इंग्लैंड के जेसन रॉय (87) और जॉनी बेयरस्टॉ (51) के बीच 19 ओवर में 115 रनों की साझेदारी हुई. शाहीन आफरीदी ने बेयरस्टॉ को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ा. इसके बाद आए जो रूट ने भी 40 रनों की पारी खेली. इस बीच पारी के 31वें ओवर में हसन अली ने जेसन रॉय का विकेट लेकर पाकिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई. कुछ देर बाद 36वें ओवर की पहली गेंद पर यासिर शाह ने रूट को पवेलियन भेज दिया. हालांकि इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाज़ों की धुलाई शुरू हो गई. इयोन मॉर्गन (48 गेंदों पर 71 रन) और बटलर (55 गेंदों पर 110 रन) ने पाक के गेंदबाज़ों की जमकर खबर ली. इन दोनों बल्लेबाज़ों ने इंग्लैंड के स्कोर को 373 तक पहुंचा दिया. इस दौरान बटलर ने छह चौके और नौ चौके जड़े. पाकिस्तान की तरफ से शाहिन शाह अफरीदी, हसन अली और यासिर शाह को एक एक सफलता हाथ लगी. 374 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत भी शानदार रही. पहले विकेट के लिए इमाम-उल-हक और फखर ज़मां के बीच 14.1 ओवर में ही 92 रनों की साझेदारी हुई. हालांकि अगली ही गेंद पर इमाम-उल-हक (35) आदिल राशिद का शिकार हो गए. दूसरा विकेट 227 के स्कोर पर शतकवीर फखर ज़मां का गिरा. उन्होंने 106 गेंदों पर 138 रनों की शानदार पारी खेली. फखर को क्रिस वोक्स ने अपना शिकार बनाया. बाबर आज़म (51) और आसिफ अली (51) ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन इनको राशिद और विलि ने पवेलियन भेज दिया. हारिस सोहेल (14) इमाद वसीम (8) और फहीम अशरफ (3) कुछ खास नहीं कर सके. हालाकि कप्तान सरफराज़ ने 32 गेंदों पर नाबाद 41 रनों की पारी खेली, लेकिनो वो जीत के लिए काफी नहीं था. आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 19 रनों की ज़रूरत थी. लेकिन सरफराज़ और हसन अली (4 नाबाद) सिर्फ 6 रन ही बना पाए. इंग्लैंड के लिए वोक्स, मोईन अली और राशिद को एक एक सफलता जबकि डेविड विलि और प्लंकट को दो-दो विकेट मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget