एक्सप्लोरर

ENG Vs NZ: लॉथम संभालेंगे न्यूजीलैंड की कमान, विलियम्सन की कोहनी में लगा इंजेक्शन

ENG Vs NZ: पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम में दूसरे टेस्ट के लिए बदलाव हुए हैं. न्यूजीलैंड ने यह बदलाव 18 जून से होने वाले टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के मद्देनज़र किए हैं.

ENG Vs NZ: इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड की टीम को तगड़ा झटका लगा है. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने विलियम्सन के दूसरे टेस्ट से हटने की पुष्टि की. विलियम्सन की जगह टॉम लाथम टीम की कमान संभालेंगे.

न्यूजीलैंड ने केन विलियम्सन के रिप्लेसमेंट का एलान भी कर दिया है. प्लेइंग 11 में विल यंग को मौका दिया जाएगा. विल यंग केन विलियम्सन के स्थान नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे. न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि विलियम्सन को बाहर रखना आसान फैसला नहीं है. उन्होंने कहा, "टेस्ट मैच के लिए विलियम्सन को बाहर रखने का फैसला आसान नहीं है लेकिन मेरे ख्याल से यह सही निर्णय है."

विलियम्सन की कोहनी में इंजेक्शन लगाया गया है. कोच ने कहा, "विलियम्सन ने कोहनी में इंजेक्शन लगाया है जिससे उन्हें परेशानी से राहत मिल सके. विलियम्सन को बल्लेबाजी करते वक्त दिक्कत हो रही थी और उन्हें आराम मिलने से तथा रिहेबिलिटेशन से जल्द स्वस्थ होने में मदद मिलेगी."

विलियम्सन के फाइनल तक फिट होने की उम्मीद

कोच ने बताया कि भारत के खिलाफ इसी महीने होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को देखते हुए विलियम्सन को आराम देने का फैसला लिया गया. स्टीड ने कहा, "विलियम्सन को बाहर रखने का फैसला साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को देखते हुए लिया गया और हमें भरोसा है कि विलियम्सन तब तक मैच के लिए फिट हो जाएंगे."

पिछले साल भी विलियम्सन को कोहनी में दर्द का सामना करना पड़ा था. इस साल विलियम्सन आईपीएल सीजन 14 के शुरुआती मैचों से भी कोहनी के दर्द की वजह से बाहर रहे थे. न्यूजीलैंड को हालांकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक केन विलियम्सन के पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद है.

IND Vs NZ: युवराज सिंह बोले- रोहित शर्मा और शुभमन गिल के साथ फाइनल में ओपन करे टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget