एक्सप्लोरर

ENG vs NZ: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बैजबॉल रणनीति पर दी प्रतिक्रिया, पढ़ें न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले क्या कहा

Ben Stokes England: बेन स्टोक्स को उम्मीद है कि टीम बैजबॉल रणनीति के अनुसार खेलना जारी रखेगी. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 16 फरवरी से हो रही है.

Ben Stokes On Bazball England vs New Zealand: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने उम्मीद जताई है कि बैजबॉल क्रांति के चलते टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का पुनरुत्थान हुआ. यह क्रांति घरेलू काउंटी मैचों में भी कारगर साबित हो सकती है. कप्तान बेन स्टोक्स और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के पिछले साल कार्यभार संभालने के बाद से इंग्लैंड ने पिछले 10 टेस्ट में से 9 जीते हैं. बैजबॉल रणनीति के चलते टीम के बल्लेबाजों ने अपनी आक्रामक मानसिकता से प्रभावित किया है.

इंग्लैंड लॉयंस में भी बैजबॉल की एंट्री

इंग्लैंड लॉयंस जो कि देश की दूसरे दर्जे की टीम है उसने भी बैजबॉल रणनीति अपनाई. बीते सप्ताह श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बैटर जैमी स्मिथ ने 82 गेंद पर 126 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. इतना ही नहीं बेन स्टोक्स की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज एलेक्स लीज ने भी उसी मैच में 113 गेंद पर शानदार 97 रन बनाए थे.  

लीज लाए थे मैसेज

न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट मौंगानुई में खेले जाने वाले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया से बात करते हुए बेन स्टोक्स ने कहा, एलेक्स लीज इंग्लैंड की टेस्ट टीम से लॉयंस के लिए मैसेज लेकर आए थे. उन्होंने उन्हीं के अनुसार प्रतिक्रिया दी. बेन स्टोक्स के मुताबिक, यह स्पष्ट रूप से दिखाया गया है आप देखिए कि खिलाड़ी किस तरह से आगे बढ़े हैं खासकर बल्ले से. आप देख सकते हैं कि वे वास्तव में खेल को आगे बढ़ा रहे हैं. उम्मीद है कि काउंटी क्रिकेट में भी यह देखने को मिलेगा. 

एक साल में बदल गई तस्वीर

बीते एक साल में देखा जाए तो इंग्लैंड की टेस्ट तस्वीर पूरी तरह बदल गई. एशेज सीरीज के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद इंग्लैंड दयनीय स्थिति में था. लेकिन अब उसने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में एक दमदार तस्वीर पेश की है. इंग्लैंड की टीम में यह बदलाव बेन स्टोक्स के कप्तान और ब्रेंडन मैकुलम के हेड कोच बनने के बाद आया है. इन दोनों के नेतृत्व में इंग्लिश टीम अब तक 10 में से नौ टेस्ट जीत चुकी है. अब 16 फरवरी से इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला डे/नाइट टेस्ट गुरुवार से खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें:

Women T20 World Cup: वेस्टइंडीज के खिलाफ वापसी को तैयार स्मृति मंधाना, तोड़ सकती हैं इस दिग्गज खिलाड़ी का रिकॉर्ड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG Highlights: तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 रनों का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; क्या श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget