एक्सप्लोरर

इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ीं, नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर एक और खिलाड़ी पर जांच शुरू

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बीच इंग्लैंड का एक और खिलाड़ी नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर विवादों में फंसता नज़र आ रहा है. ईसीबी ने अब तक इस खिलाड़ी का नाम नहीं बताया है लेकिन मामले की जांच शुरू हो चुकी है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच इंग्लैंड का एक ओर खिलाड़ी नस्लभेद संबंधी टिप्पणी को लेकर विवाद में फंसता नज़र आ रहा है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस खिलाड़ी का नाम नहीं बताया है लेकिन वह मामले की जांच शुरू कर चुका है. इससे पहले ईसीबी ने नस्लवादी और लिंगभेद संबंधी टिप्पणी के आठ साल पुराने मामले में तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को निलंबित किया.

सोशल मीडिया पर खिलाड़ी के पुराने ट्वीट को उजागर करने वाले विजडन डॉट कॉम ने हालांकि खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया है. जिस खिलाड़ी ने जिस समय यह नस्लवादी टिप्पणी की थी, उस समय वह 16 साल के थे. खिलाड़ी ने टिवटर पर लिखा था, "आप एक एशियाई के साथ बाहर जा रहे हैं."

जांच के बाद लिया जाएगा फैसला

ईसीबी ने एक और मामला सामने आने की जानकारी दी है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा, "हमारे ध्यान में यह आया है कि इंग्लैंड के एक खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट किया था. हम इस मामले को देख रहे हैं और जांच के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा."

इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा कि इंग्लैंड की टीम भेदभाव के खिलाफ अपनी लड़ाई में बेहतर करना चाहती है. सिल्वरवुड ने कहा, "हम सभी के लिए सबसे बड़ी चीज शिक्षा है. हम सभी बेहतर होने का प्रयास कर रहे हैं, हम में से कोई भी पूर्ण नहीं है, और हम सभी को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम हर समय सीख रहे हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि इस शानदार खेल में सभी का समावेशी हो और किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव न हो."

बता दें कि ओली रॉबिन्सन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू किया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ रॉबिन्सन पहले टेस्ट में इंग्लैंड के सबसे कामयाब गेंदबाज भी रहे. लेकिन रॉबिन्सन के डेब्यू के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके पुराने ट्वीट वायरल होने लगे.

बेन स्टोक्स क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए तैयार, लेकिन IPL से रहेंगे बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

W, W, W, W... 'डबल हैट्रिक' से श्रीलंका के दासुन शनाका ने रचा इतिहास, हारा हुआ मैच जीत गई टीम
W, W, W, W... 'डबल हैट्रिक' से श्रीलंका के दासुन शनाका ने रचा इतिहास, हारा हुआ मैच जीत गई टीम
IND vs SL U19: 10 छक्के-चौके...राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली सबसे बड़ी पारी, मुश्किल समय में टीम इंडिया को संभाला
10 छक्के-चौके...राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली सबसे बड़ी पारी, मुश्किल समय में टीम इंडिया को संभाला
नेमार के बाद इस दिग्गज फुटबॉलर ने भी लिया संन्यास, विश्व कप में रोनाल्डो फैंस का भी टूटेगा दिल?
नेमार के बाद इस दिग्गज फुटबॉलर ने भी लिया संन्यास, विश्व कप में रोनाल्डो फैंस का भी टूटेगा दिल?
ICC ने बदला फैसला, बेथ मूनी ने बना दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस मामले में विराट कोहली भी रह गए पीछे
ICC ने बदला फैसला, बेथ मूनी ने बना दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस मामले में विराट कोहली भी रह गए पीछे

वीडियोज

Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
Embed widget